फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य निकेतन पीजी हादसा: घटनास्थल पर मोबाइल जैमर है या नहीं? दिल्ली पुलिस ने दिया ऐसा उदाहरण; साफ हुई तस्वीर

Tue, 08 Sep 2026 03:57 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

गौरतलब है कि रविवार को सत्य निकेतन इलाके में लड़कों के पेइंग गेस्ट (पीजी) वाली एक पांच मंजिला इमारत ढह गई थी। इस दुखद हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी। इसी घटना के बाद सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेजी से फैलने लगी थी कि प्रशासन द्वारा बचाव स्थल पर मोबाइल जैमर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
सत्य निकेतन पीजी हादसा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सत्य निकेतन इमारत हादसे के बचाव स्थल पर मोबाइल नेटवर्क जैमर लगाए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इलाके में मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह से काम कर रहा है और सभी बचाव एजेंसियां बिना किसी बाधा के मोबाइल फोन के जरिए एक-दूसरे से संपर्क कर रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
Delhi building collapse - फोटो : अमर उजाला
'दावा पूरी तरह से झूठा'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किए गए एक पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने इन दावों को पूरी तरह से झूठा करार दिया। पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अग्निशमन विभाग के जवान मोबाइल कम्युनिकेशन के माध्यम से ही निर्बाध रूप से आपस में समन्वय कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Delhi building collapse - फोटो : अमर उजाला
मौके से मीडिया कर रही थी लाइव ब्रॉडकास्ट
इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस ने यह भी कहा कि घटनास्थल पर मौजूद मीडियाकर्मी और आम नागरिक बिना किसी नेटवर्क समस्या के लगातार लाइव ब्रॉडकास्ट कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
Delhi building collapse - फोटो : PTI
क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि रविवार को सत्य निकेतन इलाके में लड़कों के पेइंग गेस्ट (पीजी) वाली एक पांच मंजिला इमारत ढह गई थी। इस दुखद हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी। इसी घटना के बाद सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेजी से फैलने लगी थी कि प्रशासन द्वारा बचाव स्थल पर मोबाइल जैमर लगा दिए गए हैं, जिसका पुलिस ने अब आधिकारिक रूप से खंडन कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें