फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Pollution: बारिश ने धोया NCR का प्रदूषण, अगले 24 घंटे में और सुधरेगी हवा की सेहत

Sat, 08 Oct 2022 11:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा की रफ्तार 16 से 18 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की जा सकती है। हवा की रफ्तार अधिक होने व बारिश के दौर के बीच वायु गुणवत्ता बेहतर रहेगी।
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली एनसीआर में साफ हुई हवा - फोटो : अमर उजाला
मानसून की बदली करवट से रिमझिम फुहारों ने एनसीआर का प्रदूषण धो दिया है। सभी शहरों की हवा साफ श्रेणी में दर्ज हुई है। वहीं, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में रहा। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि बारिश की वजह से अगले 24 घंटे में भी हवा की सेहत ठीक रहेगी। हालांकि, बारिश का दौर थमते ही हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगेगी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली में साफ हुई हवा - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, एनसीआर में सबसे साफ हवा गाजियाबाद की 26 एक्यूआई के साथ रही है। वहीं, अन्य शहरों की हवा का एक्यूआई 50 से नीचे रहा। केंद्र की वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, शनिवार को 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 61 फीसदी हिस्सेदारी रही है। बीते 24 घंटे में पीएम 10 का स्तर 37 व पीएम 2.5 का स्तर 15 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली-एनसीआर में हो रही लगातार बारिश - फोटो : ani
सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा की रफ्तार 16 से 18 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की जा सकती है। हवा की रफ्तार अधिक होने व बारिश के दौर के बीच वायु गुणवत्ता बेहतर रहेगी। हालांकि, बारिश का दौर थमते ही हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम हो जाएगी व रफ्तार भी कम हो जाएगी। साथ ही वातावरण में ठंडक होने से प्रदूषण को बढ़ने में मदद मिलेगी। 

4 of 5
दिल्ली में हुई जमकर बारिश - फोटो : अमर उजाला
विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश का दौर थमने के बाद पड़ोसी राज्यों में पराली जलने की भी शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में दिल्ली में पराली का धुआं और स्थानीय स्तर पर होने वाला प्रदूषण हवा की सेहत को बिगाड़ने का काम करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई
दिल्ली- 56
फरीदाबाद- 45
गाजियाबाद-26
ग्रेटर नोएडा- 43
गुरुग्राम- 43
नोएडा- 48
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें