फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों दिग्गजों के सामने स्टेज पर रोने को मजबूर हुईं सपना चौधरी, कह डाली ये बड़ी बात, देखें वीडियो

Tue, 09 Apr 2019 03:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जब स्टेज पर रो पड़ीं सपना चौधरी - फोटो : यूट्यूब
अपने डांस की बदौलत लाखों दिलों पर राज करने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी राजनीति को लेकर तो कभी अपने डांस वीडियो के लिए सपना इंटरनेट पर छाई ही रहती हैं। हालांकि इस बार सपना का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह स्टेज पर ही फूट-फूट कर रोती देखी जा सकती है। अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि सपना डांस स्टेज पर ही रोने को मजबूर हो गईं और इस दौरान उन्होंने दर्शकों से भी एक भावुक बात कह दी जिसे सुनकर सब हैरान थे...
विज्ञापन

2 of 5
sapna choudhary
दरअसल यूट्यूब पर उनका एक वीडियो खासा चर्चा में है और काफी तेज शेयर भी किया जा रहा है। उस वीडियो में सपना चौधरी स्टेज पर खड़े होकर वहां मौजूद भीड़ के सामने रो रही हैं। वीडियो में सपना माफी मांगते हुए कहती हैं कि कि मेरे शो में अगर कोई पिटता है तो गालियां सपना को मिलती हैं। आप ही बताइए कि इसमें मेरी क्या गलती है।
विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
लाखों दिलों की धड़कन सपना को ऐसे रोते और माफी मांगते देख लोग चौंक गए। वह यहीं नहीं रुकीं बल्कि आगे बोलीं- मैं सूट पहन कर नाचती हूं तो लोग कहते हैं संस्कार नहीं है। ऐसा है तो मैं नाचना छोड़ दूंगी। मुझसे पहले भी हरियाणा में लड़कियां नाचती थीं। यहां कोई मेरे घर फ्री में पैसे देने नहीं आएगा। मुझे जरूरत नहीं है कि मैं प्रोग्राम करूं, मैं तो सिर्फ यहां आप सभी के प्यार के वास्ते आई हूं। बताया जा रहा है कि सपना लोगों के भद्दे कमेंट्स से बहुत ज्यादा नाराज थीं। नीचे वीडियो में देखें सपना क्या बोलीं...

4 of 5
sapna choudhary - फोटो : instagram
सपना चौधरी ने कहा कि वो जमीन से उठकर इस मुकाम तक पहुंची है। वो दूसरों की कद्र करना जानती हैं। सभी लोगों को परिवार के सदस्य की तरह मानती हैं। सपना चौधरी ने जब मासूम शर्मा के साथ गाना शुरू किया तो साउंड सिस्टम में थोड़ी खराबी आ गई तब सपना चौधरी ने कहा कि वो खुद एक आफत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sapna choudhary - फोटो : इंस्टाग्राम
सोमवार को सपना चौधरी हरियाणा के जुलाना में एक कार्यक्रम के लिए पहुंची थीं। उनकी एक झलक पाने के लिए वहां भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिस को उसे संभालने में पसीने छूट गए। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, ओलंपिक खिलाड़ी योगेश्वरदत्त और क्रिकेट खिलाड़ी डीएसपी जोगेंद्र शर्मा भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें