कांग्रेस अगर लोकसभा चुनाव 2019 में दिल्ली में आप के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरती भी है तो उसके लिए जीत का परचम लहराना बहुत आसान नहीं होगा। जिस तरह से गठबंधन के लिए सीटों के बंटवारे की बात चली रही है, उसमें ऐसी लोकसभा सीट भी है जहां पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को उम्मीद से काफी कम वोट मिले थे। ऐसे में बड़े अंतर से हारी हुई सीट पर बाजी लगाने से कांग्रेस प्रत्याशी कतराएंगे। रणनीतिकारों की भी मानें तो आप तो फायदे में रहेगी, लेकिन कांग्रेस के लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है। सिर्फ यही कारण नहीं है बल्कि और भी ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से कांग्रेस दिल्ली में गठबंधन के बाद भी नुकसान में रह सकती है, आगे पढ़ें क्या हैं वो कारण...