समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक की फेसबुक प्रोफाइल पर रेप की धमकी देने वाले पोस्ट के मामले में सपा नेताओं ने फेज-थ्री कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला नोएडा से जुड़ा तो दर्ज किया जाएगा, अन्यथा जिस थाना क्षेत्र का होगा, वहीं भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
pankhudi pathak
उधर, पंखुड़ी पाठक ने स्वयं भी सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए सीएम और बिजली मंत्री को ट्वीट किया है। साथ ही कहा कि आरोपी को भाजपा नेताओं की शह मिली हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
pankhudi pathak
दरअसल, पंखुड़ी पाठक ने फेसबुक और ट्विटर हैंडल से बताया है कि यूपीपीसीएल के कर्मचारी पंकज शुक्ला ने उनको लेकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की है। शनिवार को सपा नेता प्रवीण यादव, कालू यादव और नीरज यादव की ओर से फेज-थ्री कोतवाली में पंकज शुक्ला के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है।
4 of 5
pankhudi pathak
आरोपी के यूपीपीसीएल में तैनात होने की बात कही गई है। उधर, इस तरह की शिकायत मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और गौतमबुद्घ नगर समेत कई जिलों में देने का सिलसिला जारी है।
इस संबंध में फेज थ्री थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान का कहना है कि कुछ लोगों की ओर से एक शिकायत दी गई है, जिसमें सपा नेता पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।
आरोपी को लखनऊ का बताया गया है। उस पर सपा नेता की फेसबुक प्रोफाइल पर अश्लील पोस्ट करने का आरोप है। नोएडा से इसका कोई संबंध जुड़ता है तो रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। अन्यथा शिकायत उसी थाने को भेज देंगे, जहां यह घटना हुई है।