आज के दौर में यूट्यूम से कई लोग पॉप्यूलर हो रहे हैं। कोई गाना गा कर तो कोई कॉमेडी कर देशभर में नाम कमा रहे हैं। उन्हीं में से एक हैं दिल्ली के भुवन बम और ढिंचैक पूजा। इतना ही नहीं एक छह साल के बच्चे ने यूट्यूब के जरिए अपना नाम फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल करवाया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ryan toys review
इस छह साल के बच्चे का नाम रेयान है जो यूट्यूब के जरिए करोड़ों रुपये कमाता है। उसका नाम फोर्ब्स की लिस्ट में यूट्यूब के जरिए सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में आया है। इस साल इस बच्चे ने करीब 71 करोड़ रुपये की कमाई की है। रेयान का यूट्यूब पर 'रेयान टॉयस्रिव्यू' नाम को चैनल है।
विज्ञापन
3 of 5
ryan toys review
अपने चैनल पर रेयान हर तरह के खिलौनों का रिव्यू करता है। ऐसा रिव्यू कर वो पिछले दो साल से जमकर कमाई कर रहा है। यह चैनल स्टार्ट करने में 2015 में उसके घरवालों ने उसकी मदद की थी।
4 of 5
ryan toys review
मालूम हो कि छह साल के रेयान के यूट्यूब पर एक करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उसके इन रिव्यू की वीडियो अमेरिका से 45 फीसदी लोग और ब्रिटेन से 6.6 फीसदी लोग देखते हैं।