फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohini Court Blast: देश का होनहार वैज्ञानिक कैसे बना धमाके का साजिशकर्ता, वकील से विवाद के साथ शुरू हुई थी कहानी

Mon, 20 Dec 2021 11:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आरोपी डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक भारतभूषण कटारिया ने शनिवार शाम को खुदकुशी करने की कोशिश की। वैज्ञानिक ने बाथरूम में जाकर हैंडवॉश पी लिया था। आरोपी को एम्स में भर्ती कराया गया। आरोपी की तबीयत ठीक बताई जा रही है, हालांकि वह डॉक्टरों की निगरानी में है। पुलिस की तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि आरोपी वैज्ञानिक ने एक वकील की हत्या करने के लिए ब्लास्ट की वारदात को अंजाम दिया था। आगे पढ़िए कि कैसे देश के एक होनहार वैज्ञानिक को किसी की हत्या के लिए इतनी बड़ी साजिश रचनी पड़ी और अगर वैज्ञानिक धमाके को अंजाम नहीं देता तो वह और पहले ही खुदकुशी कर लेता....
विज्ञापन

2 of 5
जांच के लिए जाती टीम - फोटो : अमर उजाला
वकील से विवाद कैसे हुआ-
पुलिस अधिकारियों के अनुसार वकील व आरोपी वैज्ञानिक एक ही बिल्डिंग में रहते है। वकील ग्राउंड फ्लोर पर जबकि वैज्ञानिक टॉप फ्लोर पर रहता है। इनका विवाद लिफ्ट की इंस्टॉलमेंट को लेकर वर्ष 2012-13 में शुरू हुआ था। ग्राउंड फ्लोर पर रहने के कारण वकील ने लिफ्ट के पैसे नहीं दिए थे। यही से इनका विवाद शुरू हो गया था। वकील की मां ने वैज्ञानिक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा दिया था। इसके अलावा वकील ने और भी केस आरोपी के खिलाफ दर्ज करा दिए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ब्लास्ट नहीं करता तो आरोपी खुदकुशी करता-
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार भारतभूषण अपने ऊपर दर्ज मामलों से इस कदर दुखी हो गया था कि वह वकील की हत्या के लिए रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट नहीं करता तो वह खुदकुशी कर सकता था। अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों से आरोपी भारतभूषण बहुत ज्यादा डिप्रेशन में चला गया था। 

4 of 5
Rohini Court Bomb Blast - फोटो : अमर उजाला।
गिरफ्तारी के बाद वैज्ञानिक की तबीयत हुई खराब-
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट करने के आरोपी वैज्ञानिक की गिरफ्तारी के बाद तबीयत खराब हो गई है। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। हालांकि उसकी तबीयत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी के बाद बहुत ज्यादा घबरा गया है, इस कारण उसकी तबीयत खराब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी वैज्ञानिक से अभी तक हुई पूछताछ में उसने सहयोग नहीं किया। वह सीसीटीवी फुटेज में अपने को पहचानने से इनकार कर रहा है और कह रहा है कि वह रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट के बारे में कुछ नहीं जानता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें