गर्मी से बचने की छटपटाहट
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच दिल्लीवालों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। लोगों के लिए राहत की बात यह है कि दिल्ली में पिछले दो दिन तक जारी रेड वार्निंग अब हट गई है। दिल्ली के पालम केंद्र पर पारा शनिवार को 46.1, आयानगर पर 46, लोदी रोड पर 43.1 और रिज मानक केंद्र पर 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।