जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जहां शुक्रवार (31 मई) को पूरे उत्तर भारत में सबसे ज्यादा गर्मी रही, वहीं मौसम विभाग ने भी दिल्ली में रेड अलर्ट जारी कर दिया। इसका मतलब है कि गर्मी खतरनाक स्तर पर है। ऐसे में कड़ी धूप में बाहर निकलना आपकी सेहत के साथ ही आंखों के लिए भी बहुत खतरनाक है। जानिए ऐसे मौसम में आपकी आंखों को क्या नुकसान हो सकता है और डॉक्टर इसका क्या बचाव बताते हैं....