फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रश्न पर राहुल गांधी हो गए थे मौन, ये है वायरल वीडियो की सच्चाई

Wed, 19 Sep 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार : @INCIndia)
इन दिनों सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनसे उनकी हाल में हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा के बारे में कोई कहानी कोई संस्मरण सुनाने के लिए कहा गया। इस पर उनका जो उत्तर रहा उसी की वजह से राहुल का ये वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि यह वायरल वीडियो कितना सच है और कितना झूठ यह आप हमारी इस स्टोरी में पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
rahul gandhi
बता दें कि बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए एक वीडियो डाला है। मालवीय का दावा है कि राहुल गांधी अपनी मानसरोवर यात्रा के बारे में पूछे गए सवाल पर कुछ नहीं बोल सके। राहुल उसका सही से जवाब नहीं दे सके। अमित के साथ ही पोस्टकार्ड वेबसाइट के विक्रम हेगड़े ने भी ये वीडियो ट्वीट कर लिखा है, 'राहुल अपना मुंह तक नहीं खोल सके जब उनसे कैलाश मानसरोवर यात्रा के बारे में पूछा गया।'
विज्ञापन

3 of 6
rahul gandhi
जब हमने इस वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि राहुल का मजाक बनाने के लिए एक लंबे वीडियो का छोटा सा अंश उठाया गया है। दरअसल जो वीडियो वायरल हो  रहा है वह 17 सितंबर को भोपाल में हुए राहुल गांधी के एक कार्यक्रम का है। इसमें वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते नजर आ रहे हैं।

4 of 6
rahul gandhi
अगर कोई ये वीडियो पूरा देखे तो राहुल एक छोटी सी खामोशी के बाद अपना मानसरोवर यात्रा के संस्मरण बांटते देखे जा सकते हैं। हालांकि ये सच है कि उनकी जुबान जरूर लड़खड़ाई थी। वह वीडियो में कंफ्यूज दिखाई देते हैं और यह पूरी तरह से संभव है कि इसकी वजह पीछे से आ रहा तेज बैकग्राउंड म्यूजिक रहा होगा।
विज्ञापन

5 of 6
rahul gandhi
इस कार्यक्रम का पूरा वीडियो राहुल के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस वीडियो में उन्होंने संक्षेप में बताया, 'जो कैलाश पर्वत है और जो मानसरोवर है अगर व्यक्ति वहां चला जाता है तो एक प्रकार से वापस आने पर सबकुछ बदल जाता है। सोच बदल जाती है और एक गहराई सी आ जाती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rahul Gandhi
बता दें कि कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू से ही विवादों में रही थी। पहले राहुल का कहना था कि उन्हें यात्रा पर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। जब वह यात्रा के लिए रवाना हुए तो उनके नॉनवेज खाने के अफवाह  पर राजनीति हुई। फिर बीजेपी एमपी गिरीराज सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल यात्रा की फोटोशॉप तस्वीरें डाल रहे हैं जबकि बाद में यह भी झूठ निकला।  

देखें पूरा वीडियो
https://youtu.be/Ms9jq4A9l9I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें