ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम रह चुके रविंद्र तोंगड़ के लगभग सभी बड़ी पार्टियों के नेताओं से घनिष्ठ संबंध थे। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए खासी जुगत लगाई थी। चुनाव से ठीक पहले पार्टी के एक बड़े नेता स्वयं उनके घर पहुंच गए तो माना जा रहा था कि टिकट लगभग पक्का है। हालांकि बाहरी प्रत्याशी उतारने के मुद्दे पर ग्रेटर नोएडा के कार्यकर्ताओं के जबरदस्त विरोध के बाद पार्टी ने अपना रुख बदल लिया था।
विज्ञापन
2 of 6
रविंद्र तोंगड़ के घर के बाहर खड़ी आयकर विभाग की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले नोटबंदी के समय से रविंद्र तोंगड़ खूब सक्रिय थे। जनवरी 2017 में दादरी की अनाज मंडी में हुई एक सभा में वे नेताओं के पास ही दिखाई दिए। इसके बाद दादरी के मिहिर भोज कॉलेज में हुई एक सभा में भी पार्टी के एक शीर्ष नेता के आसपास दिखाई दिए। इस दौरान पार्टी के बड़े कार्यक्रमों में आने वाले नेताओं के स्वागत के लिए ग्रेटर नोएडा और दादरी में सैकड़ों बैनर, होर्डिंग और पोस्टर लगवाए गए थे। विधानसभा चुनाव से पहले दादरी के ही कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में पार्टी की एक जनसभा रखी गई थी। लोगों का कहना था कि इसका खर्च भी इन्होंने ही उठाया था। हालांकि पार्टी का कहना है कि यह केवल एक वेन्यू था।
विज्ञापन
3 of 6
आयकर विभाग के अधिकारी रविंद्र तोंगड़ के घर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
आईटी टीम के काफिले में शामिल एक कार के चालक ने बताया कि वह लंबे समय से टीम के साथ रहता है। टीम की कार्रवाई के दौरान कोई सीएम योगी या प्रधानमंत्री मोदी से भी संपर्क साध लेगा तो वहां से भी यही कहा जाएगा कि टीम को को-ऑपरेट करो।
रक्षाबंधन पर पीएम को राखी बांधने गई थीं दो छात्राएं
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रविंद्र तोंगड़ के रुतबे और भाजपा नेताओं से संबंध का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री को राखी बांधने के लिए उनके स्कूल की दो छात्राएं गई थीं। जिस समय सेक्टर बीटा-1 स्थित रविंद्र तोगड़ के घर पर आईटी टीम छापेमारी कर रही थी, उस समय वहां खड़ी दो गाड़ियों पर भाजपा का झंडा लगा था।
विज्ञापन
12 गाडिय़ों में 40 लोगों की टीम पहुंची आनंदपुर
5 of 6
रविंद्र तोंगड़ का स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
तहसील दादरी के आनंदपुर स्थित रविंद्र तोंगड़ के मकान व जीटी रोड स्थित कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में आयकर टीम ने दस्तावेज आदि खंगाले। आनंदपुर गांव में करीब एक दर्जन गाड़ियों में पहुंची 40 सदस्यीय टीम ने तोंगड़ के पुश्तैनी आवास पर छापेमारी शुरू की। टीम ने मकान को चारों तरफ से घेर लिया और मेन गेट बंद कर पड़ताल की।
रविंद्र तोंगड़ के पास भाजपा की सदस्यता या कोई पद नहीं है। हालांकि उन्होंने मोबाइल पर चल रहे अभियान में सदस्यता ली हो तो उसका पता नहीं। चुनाव के दौरान बहुत से बाहरी लोग पार्टी का टिकट लेने के लिए प्रयासरत रहते हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें नकार दिया था। रैलियों और सभाओं में बहुत से लोग नेताओं के आसपास होते हैं। पार्टी की सभा के लिए स्कूल केवल एक वेन्यू था। कार्यक्रम का खर्च पार्टी ने ही उठाया था। - विजय भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष