bhumi pujan
- फोटो : लाल सिंंह
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन के पावन अवसर पर ग्राम-निठारी, सेक्टर 31 स्थित बी एस मैमोरियल पब्लिक स्कूल में युवा क्रांति सेना के तत्वावधान में हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज से भी लोग हवन में शामिल हुए और हवन में आहुति दी। युवा क्रांति सेना के सलाहकार विशेष त्यागी ने कहा आज पूरे विश्व के हिदूं समुदाय के लिए अत्यन्त हर्ष का विषय है, 492 वर्ष बाद राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर हेतू भूमि पूजन हुआ। राम मंदिर बनने से हिदूं समाज की वर्षो की आकांक्षा पूरी हुई है, मंदिर बनने से देश में सुख समृद्धि आएगी ।