फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगपथ में तब्दील हुआ राजपथ, आप भी देखिए ये खास तस्वीरें

Mon, 20 Jun 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां - फोटो : जी पॉल
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21जून) से दो दिन पहले रविवार की शाम को राजपथ एक बार फिर योगपथ में तब्दील हो गया। बाबा रामदेव के निर्देशन में योग का मेगा रिहर्सल शो आयोजित हुआ।
विज्ञापन

2 of 10
राजपथ पर बाबा का योग - फोटो : जी पॉल
इसमें हजारों लोगों ने योग किया। इस मौके पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, आचार्य बालकृष्ण, गायक कैलाश खेर, सांसद मनोज तिवारी, मीनाक्षी लेखी भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

3 of 10
राजपथ पर बाबा का योग - फोटो : जी पॉल
रिहर्सल से पहले बाबा रामदेव ने अमर जवान ज्योति पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वह सुबह ही दुबई से लौटे हैं।

4 of 10
राजपथ बना योगपथ - फोटो : जी पॉल
वहां पर 40 हजार लोगों ने योग किया, जो वहां के इतिहास में पहली बार हुआ है।
विज्ञापन

5 of 10
योगा डे की रिहर्सल - फोटो : जी पॉल
बाबा ने बताया कि मैंने दुबई के लोगों से कहा कि आप ओम की जगह आमीन भी बोल सकते हैं, लेकिन लोगों ने ओम बोलना स्वीकार किया।
विज्ञापन

6 of 10
योगा डे रिहर्सल - फोटो : जी पॉल
रामदेव ने कहा कि योग किसी धर्म विशेष का नहीं है। इसे सभी धर्म के लोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 10
योगा डे की रिहर्सल - फोटो : जी पॉल
योग करने से किसी का धर्म नहीं बदलता। मुसलमान मुसलमान ही रहता है और हिंदू भी हिंदू ही रहता है। योग गुरू ने बताया कि अभी प्रधानमंत्री जी का फोन आया था।

8 of 10
बाबा ने कराया योग - फोटो : जी पॉल
उन्होंने राजपथ के इस आयोजन पर देशवासियों को बधाई दी है। कैलाश खेर ने अपने मशहूर गीतों की प्रस्तुति से समा बांधा।

9 of 10
योग दिवस की तैयारियां - फोटो : जी पॉल
दो गीत पेश करने के बाद खेर ने कहा कि बाबा रामदेव कोई इंसान नहीं हैं, वे तो अवधूत के रूप में हमारे बीच आए हैं।
विज्ञापन

10 of 10
राजपथ पर योगपथ - फोटो : जी पॉल
उन्होंने कहा कि मैं विदेशी काली धोती और विदेशी जूते जरूर पहनकर यहां आया हूं, लेकिन सीने पर अपना देशी कुर्ता ही है। करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने लोगों को योग सिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें