बीते कई दिनों से चिलचिलाती धूप और बढ़े पारे की मार झेल रहे दिल्ली वालों को बृहस्पतिवार दोपहर बाद आई बारिश ने राहत दी। (फोटोः कुमार संजय, अनिल कुमार/अमर उजाला)
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, देखें तस्वीरें
2 of 8
दिल्ली और नोएडा के कुछ इलाकों में ओले भी पड़े। दोपहर बाद धूप खत्म होने, धूल भरी आंधी चलने और बारिश होने की वजह से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, देखें तस्वीरें
3 of 8
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था, जबकि बुधवार के मुकाबले 2.5 डिग्री कम था।
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, देखें तस्वीरें
4 of 8
मौसम सुहाना होने के बाद लोग मस्ती करने इंडिया गेट पहुंचे। लगभग एक पखवाड़े के बाद लोगों को तेज धूप और लू से राहत मिली है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, देखें तस्वीरें
5 of 8
न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में 0.8 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, देखें तस्वीरें
6 of 8
हल्की बारिश और गर्मी की वजह से आद्रता भी बढ़ गई। बृहस्पतिवार को आद्रता 57 प्रतिशत रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तक रह सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, देखें तस्वीरें
7 of 8
इस बारिश पर बिजली विभाग व सरकार को भी राहत मिलती दिखी क्योंकि कई दिनों से बढ़ते तापमान व बिजली कटौती को लेकर जनता सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रही थी।