फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: 48 घंटे से बारिश जारी, गर्मी गुल-सर्दी फुल, जानें कैसा रहेगा सोमवार को मौसम

Sun, 09 Oct 2022 10:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इंडिया गेट पर बारिश का आनंद उठाते लोग - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में बीते 48 घंटे से लगातार बारिश का दौर रविवार को भी जारी है। इस कड़ी में शनिवार सुबह से रविवार शाम तक 81.7 मिमी बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार से बारिश का दौर कम हो जाएगा। अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है। वहीं, मंगलवार से मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना है।
 
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली में हुई जमकर बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार सुबह से रविवार सुबह तक कुल 74.3 मिमी बारिश हुई है। वहीं, रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक 7.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। दिनभर रिमझिम बारिश के दौर के बीच-बीच में कई बार तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। हवा में नमी का स्तर 98 से 100 फीसदी रहा। 
 
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली में हुई जमकर बारिश - फोटो : अमर उजाला
लगातार दूसरे दिन 12 सालों में सब कम रहा अधिकतम पारा
दिनभर बारिश का दौर जारी होने की वजह से रविवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 12 सालों में सबसे कम रहा। अधिकतम पारा सामान्य से 10 कम 24.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2011 में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

4 of 6
दिल्ली में जमकर हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
बीते 53 सालों में सबसे कम रहा अधिकतम और न्यूनतम पारे का अंतर 
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते दिनों सात अक्तूबर को दर्ज न्यूनतम तापमान 20.8 व आठ अक्तूबर को दर्ज अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस के बीच 2.6 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज हुआ है, जो कि बीते 53 सालों में कम कम रहा। साल 1998 में इसी तरह अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली-एनसीआर में हो रही लगातार बारिश - फोटो : ani
सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक या दो स्थान पर बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक या दो स्थान पर हल्की बारिश दर्ज हो सकती है। अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। इसके अगले दिन से लगातार मौसम साफ होता चला जाएगा व पारे में वृद्धि होगी। बता दें कि राजधानी में बीते नौ दिनों में 99.9 मिमी बारिश हो गई है, जबकि औसत स्तर पर 7.9 मिमी बारिश होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली में हुई जमकर बारिश - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान- 26 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-  20 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 5:57 बजे
सूर्योदय का समय: 6:19 बजे
-आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। एक या दो स्थान पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर सामान्य रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें