दिल्ली-एनसीआर में सुबह की बारिश के बाद गुरुवार शाम को भी बारिश के साथ ही ओले पड़े। कई इलाकों में आलम ये रहा कि ओलावृष्टि के बाद नजारा बर्फबारी जैसा लग रहा था। खराब मौसम की वजह से दिन में ही अंधेरा छा गया। बारिश की वजह से सड़कों पर लोगों को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ा। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं।
बारिश की वजह से सबसे अधिक दिक्कत का सामना दफ्तर से घर जाने वालों को करना पड़ा। दिल्ली-एनसीआर में ओलावृष्टि की वजह से अचानक ठंड बढ़ गई। खराब मौसम का असर सेटेलाइट टीवी पर भी पड़ा, जिसकी वजह से कई चैनलों के प्रसारण में बाधा आई। तेज बारिश के साथ ही लगातार तेज हवाओं ने भी आमजन में ठिठुरने पैदा कर दी। देखें नोएडा, फरीदाबाद, दिल्ली समेत एनसीआर की तस्वीरें...(सभी फोटोः लाल सिंह, संजय सिसोदिया)
विज्ञापन
2 of 10
ओले
- फोटो : अमर उजाला
आज दिल्ली समेत नोएडा, फरीदाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद में तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े।
विज्ञापन
3 of 10
ओला
- फोटो : अमर उजाला
अगर इस तस्वीर को पहली बार देखें तो यह अंदाजा लगाना मुश्किल होगा कि यह बर्फबारी है या ओलावृष्टि। लेकिन यह नोएडा में आज शाम हुई ओलावृष्टि की तस्वीर है।
4 of 10
rain in delhi ncr
- फोटो : अमर उजाला
आज सुबह की बारिश के बाद दिन भर मौसम सुहावना रहा लेकिन शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
5 of 10
rain in delhi ncr
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद ओलावृष्टि भी हुई। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई और इस समय जगह-जगह जाम भी लग गया।
विज्ञापन
6 of 10
rain in delhi ncr
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बारिश के बाद तापमान में भी काफी गिरावट आ गई है। जहां बीते दो दिनों से गर्मी काफीी बढ़ गई थी वहीं आज सुबह और शाम की बारिश से मौसम काफी ठंडा हो गया है।
विज्ञापन
7 of 10
rain in delhi ncr
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड और जम्मू के कई इलाकों में बुधवार को जमकर बर्फबारी हुई। आज भी भारी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बादल भी फट सकते हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी सुबह-सुबह बारिश हुई, कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिरने की खबर है।
8 of 10
rain in delhi ncr
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बुधवार को बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। रोहतांग, सोलंगनाला समेत पांगी-भरमौर की पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है।
9 of 10
rain in delhi ncr
- फोटो : अमर उजाला
इस चेतावनी को देखते हुए राज्य सरकार ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। रोहतांग दर्रा में बुधवार को दूसरे दिन भी बर्फबारी को दौर जारी रहा। इसके अलावा कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। पहाड़ों में दो दिनों से बर्फबारी होने से घाटी के निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
जिला चंबा के कबायली क्षेत्र भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों सहित तहसील मुख्यालय में भी दस इंच तक बर्फबारी हुई। किहार सेक्टर के तहत धार मंदराला, गढ माता, चोंडी की घोड़ी, वन का गोठ, फैजाल, सौंणतीथ, मराली धार, सिप्पीधार में छह इंच तक ताजा हिमपात हुआ। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, काली छौ, कुगति, चौबिया, सुप्पा, बडग्रां, तुंदाह, उलांसा, स्वाई, चन्हौता, कवारसी, भटौर, जालसू में दस इंच बर्फबारी रिकॉर्ड हुई।