फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः जब लगी मेट्रो अस्पताल में आग चल रहा था ऑपरेशन, शीशा तोड़कर बचाई मरीजों की जान

Thu, 07 Feb 2019 02:06 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 8
metro hospital fire - फोटो : अमर उजाला
नोएडा के सेक्टर 12 स्थित मेट्रो हार्ट अस्पताल में आज दिन में दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। जिस वक्त यह आग लगी उस वक्त कई मरीजों के दिल का ऑपरेशन चल रहा था। आग लगने से ऐसी अफरा-तफरी मची कि ऑपरेशन के बीच से ही कुछ मरीजों को बाहर निकालना पड़ा। इसके लिए अस्पताल के शीशे तक तोड़ने पड़े, देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 8
metro hospital fire - फोटो : अमर उजाला
शहर के सेक्टर 12 स्थित एक निजी अस्पताल के दूसरी मंजिल पर गुरुवार दोपहर भयंकर आग लग गई। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना के बाद अस्पताल का रास्ता ब्लॉक कर दिया गया और ट्रैफिक को दूसरी ओर डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 8
metro hospital fire - फोटो : अमर उजाला
मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे विभाग को सेक्टर 12 स्थित मेट्रो अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। तुरंत आठ दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

4 of 8
metro hospital fire - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि आग अस्पताल की इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी है। सिंह ने बताया कि हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 8
metro hospital fire - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को सेक्टर 11 स्थित मेट्रो अस्पताल के दूसरे भवन में स्थानांतरित किया जा रहा है। इस संबंध में और जानकारी की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन

6 of 8
metro hospital fire - फोटो : अमर उजाला
 इस हादसे के बाद एक मेट्रो अस्पताल के चेयरमैन डॉ. पुरुषोत्तम लाल ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए आग लगने के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने ये भी कहा कि सभी मरीज सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि आग बहुत छोटी थी। वह बोले कि घटना के वक्त मैं अस्पताल में ही था।
विज्ञापन

7 of 8
metro hospital fire - फोटो : अमर उजाला
खबर लिखे जाने तक इस बात का पता नहीं चल सका था कि आग कैसे लगी है और कितना नुकसान हुआ है। इस वक्त मरीजों को सुरक्षित निकालने का काम खत्म हो चुका है। एक दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। यह आग अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लगी थी। राहत व बचाव कार्य दो घंटे से ज्यादा चला।
विज्ञापन

8 of 8
metro hospital fire - फोटो : अमर उजाला
अब तक मिली जानकारी के अनुसार जब आग लगी तो कुछ मरीजों का ऑपरेशन भी चल रहा था लेकिन इस दुर्घटना के बाद उन्हें भी निकालना पड़ा। अस्पताल में जो मरीज गंभीर हैं उन्हें अस्पताल के ही दूसरे भवन में स्थानांतरित किया गया है। आग इतनी भीषण है कि आसपास का आसमान पूरा काला पड़ गया था। अस्पताल के शीशे तोड़कर लोगों को बचाने का काम किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें