फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागनी गायिका हत्याकांड का हुआ चौंकाने वाला खुलासा, लिव इन पार्टनर ने खुद खोला राज, ऐसे करवाई हत्या

Mon, 07 Oct 2019 04:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
रागनी गायिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
रागनी गायिका सुषमा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो शूटरों जौली गढ़ अगौता (बुलंदशहर) के मुकेश और थोरा जेवर के संदीप को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों ने 8 लाख की सुपारी लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। आगे पढ़िए लिव इन पार्टनर तक कैसे पहुंची जांच...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रागनी गायिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
वहीं, हत्या की साजिश रचने सुषमा के सहमति संबंध पार्टनर गजेंद्र भाटी, बुलंदशहर हमले में नामजद प्रमोद समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सुषमा द्वारा संपत्ति नाम करने का दबाव बनाने से परेशान होकर ही गजेंद्र भाटी ने हत्या की साजिश रची थी। 
विज्ञापन

3 of 5
रागनी गायिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी वैभव कृष्ण और एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि बीटा-2 थाना पुलिस और स्टार-2 टीम को सूचना मिली थी कि सुषमा की हत्या करने वाले दो शूटर बीटा थाना क्षेत्र में फारच्यूनर गाड़ी से घूम रहे हैं। टीम ने सिग्मा-4 के सर्विस रोड पर घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें मुकेश और संदीप पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

4 of 5
रागिनी गायिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने बताया कि उन्हें हत्या के लिए 8 लाख रुपये की सुपारी मिली थी। इनमें से 3.90 लाख उन्हें मिल चुुके थे, शेष रुपये लेने वे यहां आए थे। इधर, पुलिस ने गजेंद्र भाटी, उसके चालक अमित, अजब सिंह, बुलंदशहर हमले के मुख्यारोपी प्रमोद को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गजेंद्र ने बताया है कि सुषमा उस पर शादी का दबाव बना रही थी और उसकी संपत्ति भी अपने नाम कराना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रागनी गायक सुषमा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि गजेंद्र सुषमा के चरित्र पर भी शक करता था। सुषमा से छुटकारा पाने के लिए गजेंद्र ने साजिश रचकर उसकी हत्या करा दी। पकड़े गए शूटर मुकेश के खिलाफ 22 और संदीप पर दो केस दर्ज हैं। ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने पर एसएसपी पुलिस टीम को सम्मानित करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें