फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radisson Blu Owner Suicide: सुबह ठीक-ठाक भाई के साथ निकले थे अमित जैन, उसके बाद आखिर क्या हुआ, परिवार हैरान...

Sun, 20 Nov 2022 08:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Radisson Blu Owner Suicide - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी दिल्ली के मंडावली स्थित खेल गांव में शनिवार दोपहर होटल रेडिसन ब्लू के मालिक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त अमित जैन (50) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस सूत्रों का कहना है कि कर्जे की वजह से अमित जैन ने यह कदम उठाया। कोविड के दौरान के नुकसान की भरपाई के लिए अमित ने कई सौ करोड़ रुपये का लोन लिया हुआ था। अब वह लोन को चुका नहीं पा रहे थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
Radisson Blu - फोटो : सोशल मीडिया
पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू के मालिक अमित जैन के आत्महत्या करने के बाद से उनके परिजन गहरे सदमे में हैं। सुबह करीब 8.30 बजे अमित अपने घर से बिल्कुल सामान्य निकले थे। कार में उनके साथ छोटा भाई भी मौजूद था। अमित ने भाई को गाजियाबाद स्थित उसके दफ्तर छोड़ा। 

 
विज्ञापन

3 of 7
होटल के मालिक अमित जैन के खुदकुशी करने के बाद अस्पताल के बाहर जुटे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बाद में एक मीटिंग में जाने की बात कर वह वहां से चले गए। दोपहर के समय उनका बेटा आदित्य कुछ सामान लेने के लिए खेलगांव स्थित फ्लैट पर पहुंचा तो उसे पिता की मौत का पता चला। कारोबार में घाटा होने के बाद से वह परेशान थे, लेकिन किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि वह ऐसा कदम भी उठा लेंगे।

 

4 of 7
अमित जैन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
अमित के एक परिजन ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वह खेल गांव में किराए के मकान में रह रहे थे, लेकिन किसी वजह से उन्होंने दिल्ली छोड़कर नोएडा में शिफ्ट करने का मन बनाया। नोएडा सेक्टर-44 में उन्होंने दूसरा मकान किराए पर लिया। 

 
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने घर का ज्यादातर सामान नोएडा के मकान में शिफ्ट करवा दिया। रात को पूरा परिवार नोएडा के मकान में रुका था। सुबह भाई को गाजियाबाद छोड़ने के बाद अमित मीटिंग में जाने की बात कर खेल गांव स्थित फ्लैट पर पहुंचे। घर से काफी दूर मेन रोड पर उन्होंने अपनी कार खड़ी की। इसके बाद पैदल वह फ्लैट पर गए। वहां उन्होंने फंदा लगा लिया।

 
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि कोविड की वजह से होटल का काम बंद रहा। इसकी वजह से उनको काफी नुकसान हुआ। लोन का ब्याज बढ़ता ही गया और कर्ज की रकम बड़ी हो गई। ऐसे में अमित न चाहकर भी परेशान रहने लगे। माना जा रहा है कि इस वजह से ही उन्होंने मौत को गले लगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी ओर अमित की पत्नी नीतू जैन और बेटी खुशी जैन का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं उनको कर्जा वापस करने के लिए परेशान तो नहीं किया जा रहा था। पुलिस उनके मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाएगी। उनके मोबाइल की भी पड़ताल करवाई जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें