फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मिलेगा 'बाप-बेटे' के महामुकाबले का असली मजा, आधे दाम पर खाना-पीना और फ्री में मिठाई

Sun, 18 Jun 2017 02:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज रविवार है, कहने को आज फादर्स डे है लेकिन, आज के दिन को अगर इंडिया-पाक फाइट डे कहा जाए तो गलत नहीं होगा। अगर आंकड़ों की मानें तो आज देश ही नहीं दुनिया का हर आठवां शख्स भारत-पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के लिए होने वाले फाइनल मैच को देखेगा।
विज्ञापन

2 of 7
अगर आप दिल्ली में हैं, अकेले हैं और क्राउड के साथ मैच देखना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद लकी है। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच की दीवानगी का अंदाजा हर किसी को है और इसलिए आज दिल्ली-एनसीआर के लगभग सभी होटल, रेस्‍त्रां सहित पब और बार ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ न कुछ खास तोहफा और सरप्राइज देने का प्लान बनाया है।
विज्ञापन

3 of 7
गुरुग्राम के एक बार ने आज के लिए खास इंतजाम किया है। इस बार में मैच देखने के लिए बार में स्टेडियम जैसा माहौल तैयार किया गया है और उसी अंदाज में सीट अरेंजमेंट किया गया है। साथ ही अगर भारत इस मैच में जीतता है तो सभी के लिए एक शॉट फ्री में पीने को मिलेगा।

4 of 7
इसके साथ ही एक पब एंड बार ने अपने सभी ग्राहकों को आज के दिल अपने सभी आइटम पर 50% की छूट देने की घोषणा की है। हालांकि इसके साथ शर्त बस ये है कि ये ऑफर भारत के जीतने पर ही मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 7
दिल्ली के नेहरु प्लेस में बने एक रेस्‍त्रां ने अपने उन सभी ग्राहकों को फ्री डेजर्ट ऑफर किया है जो आज के दिन उनके रेस्‍त्रां में इंडियन क्रिकेट टीम की ऑफिशियल ब्लू ड्रेस में आएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस के दार्जी बार एंड किचेन इंडियन ने किसी भी इंडियन खिलाड़ी के चौका या छक्का मारने या शतक व अर्धशतक जड़ने पर फ्री शॉट पीने की छूट दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुरुग्राम के हाउजैट ने अपने यहां विशाल आकार का मल्टीपल एचडी स्क्रीन लगवाया है जहां मैच देखने आने वालों को 1000 रुपये में अपने पसंदीदा बियर की अनलिमिटेड मात्रा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें