फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के खिलाफ शाहीन बाग की तर्ज पर दिल्ली में पांच जगह प्रदर्शन शुरू

Mon, 20 Jan 2020 01:25 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
शाहीन बाग में प्रदर्शन में शामिल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संसोधित कानून (सीएए) के खिलाफ जामिया मिल्लिया, शाहीन बाग, खुरेजी और तुर्कमान गेट के बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, चांद बाग, मुस्तफाबाद, खजूरी की श्रीराम कॉलोनी और कर्दमपुरी में आंदोलन शुरू हो गया। यहां महिलाएं धरने पर बैठ गई हैं। उनका कहना है कि इस काले कानून को वापस लेने तक उनका प्रदर्शन चलेगा। चुनाव के समय वोट की राजनीति न हो, इसलिए यहां से नेताओं को दूर ही रखा जा रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 7
शाहीन बाग प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
वेलकम स्थित कर्दमपुरी इलाके में शनिवार रात सैकड़ों लोग अचानक रोड नंबर-66 पर इकट्ठा हो गए। सीएए का विरोध करते हुए उन्होंने रोड नंबर-66 बंद करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें पीछे हटा दिया। इसके बाद उन्होंने रातों-रात कर्दमपुरी पुलिया को बंद कर वहां टेंट लगा दिया गया। यहां भारी संख्या में महिलाएं जुट गईं। सुबह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पुलिया से हटने को कहा तो लोग नोकझोंक पर उतारू हो गए।
 
विज्ञापन

3 of 7
जामिया विवि गेट के आगे प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, वजीराबाद रोड पर चांद बाग इलाके में भी शनिवार को महिलाएं टेंट लगाकर धरने पर बैठ गईं। यहां डॉ. रिजवान ने संबोधित किया। महिलाओं का दावा है कि वे सर्विस रोड पर प्रदर्शन कर रही हैं। इससे किसी को कोई तकलीफ नहीं होगी।

4 of 7
शाहीन बाग में प्रदर्शन के दौरान चित्रकारी करते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
जाफराबाद और सीलमपुर में कई दिन से महिलाएं व बच्चियां सड़क पर कैंडल लेकर खड़ी हो रही थीं। अब महिलाएं पुलिस चौकी के पास टेंट लगाकर सड़क पर बैठ गई हैं। खजूरी खास की श्रीराम कॉलोनी में ढलान से उतरते ही कुछ महिलाएं धरने पर बैठ गई हैं। मुस्तफाबाद में ब्रिजपुरी रोड पर टेंट लगाकर महिलाएं धरने पर बैठी हैं। यहां मौजूद डीयू की छात्रा सलमा ने कहा कि सीएए धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की साजिश है।
विज्ञापन

5 of 7
शाहीन बाग प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
इधर, तुर्कमान गेट इलाके में रविवार को अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा भीड़ दिखी। यहां कई बुजुर्ग महिलाएं भी आंदोलन पर बैठी हैं। यहां डीयू की ग्रेजुएशन की छात्रा समीरा, लॉ के छात्र कुंवर शहजाद अहमद ने बताया कि सीएए के खिलाफ 48 हजार से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर कराए गए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
शाहीन बाग में प्रदर्शन में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
खुरेजी में नहीं उड़ा जा सके काले गुब्बारे
खुरेजी में रविवार दोपहर सीएए के खिलाफ काले गुब्बारे उड़ाने की योजना थी। गैस भरने का इंतजाम न होने पर इस कार्यक्रम को सोमवार के लिए स्थगित कर दिया गया। खुरेजी में प्रदर्शन स्थल के बाहर खड़े वॉलंटियर बगैर तलाशी के किसी को अंदर नहीं जाने दे रहे। धरना स्थल के पास किसी को वाहन पार्क करने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शाहीन बाग में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : Amar Ujala
खुरेजी में प्रदर्शन स्थल के पास कार में तोड़फोड़
खुरेजी में प्रदर्शन स्थल के पास खड़ी एक कार में किसी शरारती तत्व ने रविवार की रात तोड़फोड़ की। विवेकानंद योगाश्रम के आचार्य विक्रमादित्य ने जगतपुरी थाने में दी शिकायत में बताया है कि किसी प्रदर्शनकारी ने जान-बूझकर उनकी कार का शीशा तोड़ा है। दूसरी ओर, प्रदर्शन में मौजूद लोगों ने इससे साफ इनकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें