गौरव चंदेल के हत्यारों ने लूटी थी टाटा टियागो कार
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यह बात सीसीटीवी फुटेज से पुख्ता हुई है। इसमें एक बदमाश कार सजा रहा है। हालांकि कैमरा क्वालिटी अच्छी न होने के कारण बदमाश का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। 24 घंटे बाद एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर नोएडा पुलिस व एसटीएफ ने काम शुरू कर दिया। बदमाश टियागो कार को लेने आएंगे, यह सोचकर पुलिस ने वहां से कार नहीं हटाई। आसपास पुलिसकर्मी निगरानी में लगा दिए, लेकिन लूटी टियागो कार खड़ी होने की सूचना लीक होने पर रविवार सुबह कविनगर पुलिस को सूचना दी गई। लॉक होने के चलते कार को क्रेन की मदद से थाने लाया गया।