अपनी गगन चुंबी इमारतों और आधुनिक जीवन शैली के लिए पूरे देश में मशहूर हो चुके साइबर सिटी (गुड़गांव) में अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
छोटी दिवाली पर हत्या की लाइव वारदात सीसीटीवी में कैद
2 of 10
दिवाली से ठीक एक रात पहले यानि छोटी दिवाली के दिन बीच सड़क पर बदमाशों ने दौड़ाकर एक प्रापर्टी डीलर को गोलियों को भून डाला। गुड़गांव के सेक्टर पांच में स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हत्या की यह दहना देने वाली घटना कैद हो गई।
विज्ञापन
छोटी दिवाली पर हत्या की लाइव वारदात सीसीटीवी में कैद
3 of 10
असल में 32 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर राजू दिवाली का गिफ्ट देने के लिए इसी पेट्रोल पंप पर पहुंचे ही थे कि अचानक चार लोगों ने हाथ में बंदूक लहराते हुए उन्हें दौड़ा लिया।
छोटी दिवाली पर हत्या की लाइव वारदात सीसीटीवी में कैद
4 of 10
बदमाशों ने भाग रहे राजू पर गोलियां बरसानी शुरु कर दिया जिसमें से एक गोली राजू को लगी और वो गिर पड़े। पीछा कर रहे हमलावरों ने गिरते ही राजू को घेर लिया और उन पर एक के बाद एक कई गोलियां दागी।
विज्ञापन
छोटी दिवाली पर हत्या की लाइव वारदात सीसीटीवी में कैद
5 of 10
घटना मंगलवार रात करीब साढ़ दस बजे के बीच की है। राजू अपने साथियों के साथ काले रंग की स्कॉर्पियो कार में पेट्रोल पंप मालिक को दिवाली का गिफ्ट देने पहुंचा।
विज्ञापन
छोटी दिवाली पर हत्या की लाइव वारदात सीसीटीवी में कैद
6 of 10
उसी वक्त दो बाइक पर सवार चार लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इनमें से केवल एक शख्स ने हेलमेट लगा रखा है जबकि, बाकी तीन का चेहरा सीसीटीवी में साफ दिख रहा है।
विज्ञापन
छोटी दिवाली पर हत्या की लाइव वारदात सीसीटीवी में कैद
7 of 10
राजू जैसे ही कार से उतरा हमलावरों ने उसे दौड़ा लिया और एक-एक कर छह गोलियां उसके शरीर में दाग दीं। राजू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
छोटी दिवाली पर हत्या की लाइव वारदात सीसीटीवी में कैद
8 of 10
सरेआम हुए इस खूनी खेल ने एक बार फिर से गुड़गांव पुलिस और शहर की कानून व्यवस्था को कटघरे में ला दिया है। मृतक राजू के परिजनों ने भी आरोप लगाया है कि ऐसे किसी वारदात होने की आशंका लिखित में पुलिस से की गई थी।
छोटी दिवाली पर हत्या की लाइव वारदात सीसीटीवी में कैद
9 of 10
पुलिस ने मृतक राजू के परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस भले ही इसे गैंगवार मानने से इनकार कर रही है लेकिन, सीसीटीवी फुटेज तो कुछ ऐसा ही इशारा कर रहे हैं।
छोटी दिवाली पर हत्या की लाइव वारदात सीसीटीवी में कैद
10 of 10
मालूम हो कि हाल ही में गुड़गांव के एमजी रोड पर सरेआम ऐसा ही गैंगवार हुआ था जिसमें लग्जरी कारों में सवार बदमाशों ने पूरे इलाके में आतंक मचाया और गोली बारी की जिसमें एक ऑटो चालक ने अपनी जान गंवाई थी।