प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफाई अभियान की सारी हवा निकालते हुए दिल्लीवासियों ने दिवाली की रात सड़कों को पटाखों हुई गंदगी से पटा छोड़ दिया। उसके बाद सुबह से ही सफाईकर्मी भी नजर नहीं आए जो सड़कों को साफ कर दें। दिल्ली की अधिकतर सड़कें पटाखों के अवशेष से गंदी पड़ी हैं। कोई नहीं आया सफाई को। सड़कों पर फैला कचरा।