फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: लोक नायक में गर्भवती की मौत, हड़ताल पर गए डॉक्टर

विज्ञापन
1 of 10
दिल्ली सरकार के लोक नायक अस्पताल में एक गर्भवती की मौत और उसके बाद नाराज पीड़ित परिजनों के हंगामा और तोड़फोड़ के बाद अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। (सभी फोटो: अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली)
Trending Videos
विज्ञापन

द‌िल्ली: लोक नायक में गर्भवती की मौत, हड़ताल पर गए डॉक्टर

2 of 10
हड़ताली डॉक्टरों की मांग है कि हंगामा, तोड़फोड़ और मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

द‌िल्ली: लोक नायक में गर्भवती की मौत, हड़ताल पर गए डॉक्टर

3 of 10
उधर फोरडा का कहना है कि यदि सुरक्षा के कड़े इंतजाम नहीं किये जाते और आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो दूसरे अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर भी हड़ताल पर जा सकते हैं।

द‌िल्ली: लोक नायक में गर्भवती की मौत, हड़ताल पर गए डॉक्टर

4 of 10
लोक नायक अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मुनिष ने बताया कि रविवार की रात करीब डेढ़ बजे सात माह की गर्भवती आफरोज को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए लाया गया था।
विज्ञापन

द‌िल्ली: लोक नायक में गर्भवती की मौत, हड़ताल पर गए डॉक्टर

5 of 10
मरीज का इलाज शुरू किया गया लेकिन गर्भवती की स्थिति बेहद खराब थी। गर्भवती को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी लिहाजा चिकित्सकों ने जरूरी उपचार देना शुय किया लेकिन उसकी हालत खराब होती जा रही थी। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने कार्डियोपल्मोनरी रेस्क्यिूसिएशन (सीपीआर) भी किया, लेकिन गर्भवती की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन

द‌िल्ली: लोक नायक में गर्भवती की मौत, हड़ताल पर गए डॉक्टर

6 of 10
मरीज पुरानी दिल्ली इलाके के ही रहने वाली थीं लिहाजा काफी कम समय में कई रिश्तेदार और जानने वाले अस्पताल पहुंच गए थे। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन का कहना है कि करीब 40 से 50 की संख्या में लोग अस्पताल में इकट्ठा हो गए और तोड़फोड़ करने लगे।

विज्ञापन

द‌िल्ली: लोक नायक में गर्भवती की मौत, हड़ताल पर गए डॉक्टर

7 of 10
डॉक्टर्स और दूसरे स्टाफ पर कुर्सियां उठा कर फेंकने लगे। डॉक्टरों का कहना है किसी तरह एक कमरे में बंद होकर अपनी जान बचा पाए। इस दौरान एक नर्सिंग ऑर्डिली को गंभीर चोटें आईं हैं।

द‌िल्ली: लोक नायक में गर्भवती की मौत, हड़ताल पर गए डॉक्टर

8 of 10
घटना के 15 मिनट के बाद पुलिस आई लेकिन तब तक वे लोग उस जगह से निकल चुके थे। आरडीए का कहना है कि सोमवार तड़के भी एक घटना घटी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे अस्पताल के स्त्री और प्रसूति रोग विभाग में दोबारा हंगामा हुआ।

द‌िल्ली: लोक नायक में गर्भवती की मौत, हड़ताल पर गए डॉक्टर

9 of 10
फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोरडा) का कहना है कि  दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सुरक्षा बिल्कुल भी नहीं है। ऐसे में काम करना बेहद मुश्किल है। जब बड़े सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं तो सरकार जो पॉली क्लीनिक खोलने जा रही वहां सुरक्षा क्या होगी।
विज्ञापन

द‌िल्ली: लोक नायक में गर्भवती की मौत, हड़ताल पर गए डॉक्टर

10 of 10
फोरडा के डॉ. रविन्द्र चौहान का कहना है कि पिछली बार जब दिल्ली के अस्पतालों में हड़ताल हुई थी तब दिल्ली सरकार की ओर से सुरक्षा के लिए लोक नायक अस्पताल में 105 होमगार्ड की तैनाती के आदेश दिए थे लेकिन 25 ही आए और वह भी आज की तारीख में अस्पताल में ड्यूटी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें