गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र की हत्या ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है। प्रद्युम्न ठाकुर (7 वर्षीय) की शुक्रवार को स्कूल परिसर में चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव स्कूल के वॉशरूम से बरामद हुआ था। इसी बीच प्रद्युमन की अपनी मां को लिखी एक चिट्ठी भी सामने आई है। आगे पढ़ें क्या है उस चिट्ठी में...
विज्ञापन
2 of 5
pradyuman thakur
- फोटो : अमर उजाला
इस हादसे के बाद अभिभावक स्कूल प्रशासन के विरोध में उतर गए और एफआईआर की मांग कर रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि हादसे के बाद बच्चें स्कूल आने से डरने लगे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
pradyuman thakur
पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं स्कूल के बस कंडक्टर ने हत्या की बात स्वीकार की है। उसे गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड में भेज दिया गया है।
4 of 5
pradyuman thakur
इसी बीच प्रद्युमन की अपनी मां के लिए लिखी चिठ्ठी मिली है। यह चिठ्ठी उसने पिछले साल अपनी मां के लिए लिखी थी। उस वक्त वह ठीक से लिखना भी नहीं जानता था।
"आज मैं अपनी मां के बारे में बोलूंगा। मां तुम कितना काम करती हो। जब तुम्हारा काम खत्म हो जाता है तो तुम ट्यूशन के लिए परेशान हो जाती हो। जब तुम मुझे डांटती हो तो ऐसा लगता है कि मुझे प्यार कर रही हो।"