फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न की हत्या के पीछे ब्लू व्हेल तो नहीं, आरोपी छात्र की काउंसलिंग में सामने आ रही बातें

Tue, 21 Nov 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

 
प्रद्युम्न हत्याकांड-2
---------
ब्लू व्हेल के एंगल से भी हुई है आरोपी छात्र की काउंसलिंग
क्रॉसर...
- सीबीआई ने सीन री-क्रिएट के वक्त भी पूछा था 
अमर उजाला ब्यूरो
प्रद्युम्न की हत्या के पीछे ब्लू व्हेल तो नहीं, आरोपी छात्र की काउंस‌ल‌िंग में सामने आई बात

गुरुग्राम।
विज्ञापन
1 of 6
ryan school - फोटो : अमर उजाला
भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को हुए प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में फरीदाबाद के ऑब्जर्वेशन होम में बंद आरोपी छात्र की काउंसलिंग हो रही है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी छात्र से ब्लू व्हेल गेम के एंगल से भी काउंसलिंग की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
व्हेल
उससे पूछा गया है कि वह कौन-कौन सा गेम खेलता था और किस तरह के वीडियो व ऑनलाइन गेम पसंद हैं। हालांकि इस मामले में अधिकारिक तौर पर किसी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
ryan school - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 08 सितंबर को भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न की हत्या हुई थी। 22 सितंबर से इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है। 07 नवंबर को सीबीआई ने इस मामले में स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र को आरोपी बताते हुए हिरासत में लिया था।

4 of 6
ryan school - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक इससे पहले सीबीआई के अधिकारी इसे ब्लू व्हेल टास्क से भी जोड़कर देख रहे थे। तीन दिन की रिमांड के बाद 11 नवंबर को जब आरोपी छात्र को सीन री-क्रिएट करने के लिए भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल ले गए, तब भी आरोपी छात्र से ब्लू व्हेल एंगल से पूछताछ की गई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
ryan school - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों ने बताया कि प्रद्युम्न की हत्या को लेकर सीबीआई किसी टास्क से भी जोड़कर देख रही थी। अब फरीदाबाद स्थित बाल सुधार गृह में आरोपी छात्र की मनोदशा को लेकर भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ryan school - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
काउंसलिंग के जरिये यह जानने की कोशिश की जा रही है कि कहीं उसकी गतिविधियों में पिछले कुछ दिनों में अचानक बदलाव तो नहीं आया है। उसने अपने दोस्तों को इस गेम के बारे में बताया हो अथवा उनकी मदद से गेम पूरी करने की ओर आगे बढ़ा हो और टास्क पूरा करने के लिए आरोपी छात्र ने प्रद्युम्न की हत्या कर दी हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें