मौसम के मिजाज ने गर्मी के तेवर ढीले किए
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। हालांकि, इसके विपरीत सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे व उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश दर्ज की गई। बीच-बीच में धूप निकलने के साथ बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी खेल चलता रहा। इस बीच हल्की बारिश की फुहारों का दौर भी जारी रहा।