फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपका भी सिम इस कंपनी का है तो जल्द करवा लें पोर्ट, करोड़ों के बोझ से दबी ये कंपनी होगी बंद

Mon, 26 Feb 2018 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
phone
कभी देश के 15 से भी ज्यादा दूरसंचार सर्किलों में दूरसंचार सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी कई हजार करोड़ के बोझ तले दब गई। ऐसे में माना जा रहा है कि यह कंपनी कभी भी बंद हो सकती है तो आप जल्द से अपना नंबर पोर्ट करा लें वरना पछताना होगा।
विज्ञापन

2 of 8
Aircel
कभी देश के 15 से भी ज्यादा दूरसंचार सर्किलों में दूरसंचार सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी एयरसेल के अधिकतर ग्राहक पिछले कई दिनों से फोन की घंटी सुनने को तरस गए हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस समय इसके करीब 80 फीसदी टावर से सिगनल गायब हैं। इसका असर यह हुआ है कि जहां इसके ग्राहक थोक में अन्य मोबाइल कंपनियों में नंबर पोर्ट करवा रहे हैं, तो इसके कर्मचारियों ने इसे कंपनी बंद का संकेत मानकर कहीं और नौकरी खोजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 8
Aircel
हालांकि कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि एयरसेल इस समय नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं से दो-चार हो रही है, जिसका यथाशीघ्र समाधान ढूंढ लिया जाएगा। गौरतलब है कि कंपनी पर करीब 15,500 करोड़ रुपये का कर्ज है, जिसके चलते इसके बंद होने की भी अफवाह चल रही है।

4 of 8
Aircel
बिहार-झारखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु जैसे दूरसंचार सर्किलों में कभी धाक जमाने वाली कंपनी एयरसेल के ग्राहक इन दिनों अपना नंबर इसलिए पोर्ट करवा रहे हैं, क्योंकि पिछले कई दिनों से उनके मोबाइल में सिगनल ही नहीं आ रहे हैं। बिहार सर्किल के एक एयरसेल ग्राहक का कहना है कि उनके घर के दो किलोमीटर दायरे में कंपनी के तीन टावर हैं, फिर भी फोन में सिगनल नहीं आता। उन्होंने पेटीएम से लेकर बैंक खातों तक में इसी का नंबर दिया हुआ है और सिगनल नहीं रहने से न ट्रांजेक्शन मैसेज आता है न ओटीपी। इसी से आजिज आकर अपना नंबर जियो में पोर्ट करवा लिया। 
विज्ञापन

5 of 8
Aircel
फिलहाल चल रही है दिक्कत 
एयरसेल के प्रवक्ता से जब अमर उजाला ने इस बारे में जानना चाहा, तो उन्होंने स्वीकार किया कि कंपनी इस समय नेटवर्क की समस्या से जूझ रही है। उनका कहना है कि इसका समाधान खोजने की कोशिश की जा रही है और यथाशीघ्र इसे हल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
डेमो इमेज
कर्मचारियों के समक्ष मुसीबत
कंपनी के करीब 5,000 कर्मचारी परेशान हैं। कंपनी के बंद होने की अफवाह दिनों-दिन तेज हो रही है। एयरसेल के क्षेत्रीय कार्यालय में काम करने वाले एक कर्मचारी का कहना है कि दूरसंचार क्षेत्र के लिए यह समय ही खराब है। अभी तक रिलायंस मोबाइल से निकाले गए लोगों को तो ढंग से नौकरी मिली नहीं है, उन्हें कहां नौकरी मिलेगी। उन्होंने बताया कि कंपनी के सीईओ के तरफ से उन्हें बताया जा चुका है कि आगे और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

7 of 8
bsnl
बीएसएनएल से चल रही बातचीत
कनेक्टिविटी की समस्या से परेशान कंपनी अपने ग्राहकों को इंट्रा सर्किल रोमिंग सुविधा देने के लिए सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) से बातचीत कर रही है। बीएसएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि भी की।
विज्ञापन

8 of 8
बरामद हुआ धन - फोटो : amar ujala
15,500 करोड़ रुपये का है कर्ज 
एयरसेल पर करीब 15,500 करोड़ रुपये का कर्ज है, जिसकी वसूली के लिए कंपनी पर कर्जदाताओं का दवाब बढ़ता जा रहा है। इस तरह की खबरें चल रही हैं कि कंपनी के निदेशक मंडल ने दिवालिया घोषित करने के लिए राष्ट्रीय कंपनी लॉ पंचाट (एनसीएलटी) का दरवाजा खटखटाने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा की है। इस बारे में कंपनी से पूछे गए सवाल का अमर उजाला को खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें