दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे हाइब्रिड और 3डी मॉडल पर बनेगा। बताया जा रहा है कि 3डी मॉडल पर सड़क निर्माण का काम पहली बार किया जाएगा। इसे पूरा होने में करीब ढाई साल लगेंगे।(स्टोरी : सुशील पांडेय/प्रगति मिश्रा) (सभी फोटो: उमेश कुमार, राजन राय/अमर उजाला, नोएडा)
विज्ञापन
3डी मॉडल से बने इसी एक्सप्रेस-वे का मोदी ने किया शिलान्यस
2 of 9
दिल्ली से डासना तक एक्सप्रेस-वे 14 लेन का होगा। इसके आगे एक्सप्रेस-वे छह लेन का होगा। एक्सप्रेस-वे के छह लेन पर टोल बैरियर भी लगेगा। कहीं-कहीं 10 लेन पर भी टोल होगा।
विज्ञापन
3डी मॉडल से बने इसी एक्सप्रेस-वे का मोदी ने किया शिलान्यस
3 of 9
इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी लगातार कवायद कर रहे हैं। इसका शिलान्यास करने के लिए आगामी 31 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा पहुंचेंगे।
3डी मॉडल से बने इसी एक्सप्रेस-वे का मोदी ने किया शिलान्यस
4 of 9
यह है 3डी मॉडल : योजना में पहली बार 3डी मॉडल का प्रयोग किया जाएगा। इसमेें सड़कों के अलावा नदियों पर बड़े पुल, फ्लाईओवर और अंडरपास में नई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। यह पूरी तरह से नए कंसेप्ट पर आधारित होगा।
विज्ञापन
3डी मॉडल से बने इसी एक्सप्रेस-वे का मोदी ने किया शिलान्यस
5 of 9
दिल्ली से डासना तक साइकिल ट्रैक : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर डासना तक साइकिल ट्रैक भी बनाया जाना प्रस्तावित है। सड़क के दोनों किनारों पर करीब 28 किलोमीटर तक इसे बनाने की योजना है। यह दिल्ली से यूपी गेट तक 8.36 किलोमीटर और यूपी गेट से डासना तक 19.3 किलोमीटर प्रस्तावित है।
विज्ञापन
3डी मॉडल से बने इसी एक्सप्रेस-वे का मोदी ने किया शिलान्यस
6 of 9
चार बड़े पुल भी बनेंगे : योजना में 4.6 किलोमीटर का एलिवेटेड सेक्शन भी होगा। पहले पैकेज में एक बड़ा पुल, दूसरे पैकेज में दो और तीसरे पैकेज में एक बड़ा पुल होगा। यमुना नदी के अलावा हिंडन नदी पर बड़े पुल बनना प्रस्तावित है। इसके अलावा छोटे-छोटे पुलों की संख्या 10 होगी। यह तीनों पैकेज में अलग-अलग स्थानों पर होगी। यही नहीं योजना में एक रेलवे ओवर ब्रिज भी बनना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
3डी मॉडल से बने इसी एक्सप्रेस-वे का मोदी ने किया शिलान्यस
7 of 9
यह है हाइब्रिड मॉडल : हाइब्रिड मॉडल के तहत सरकार 40 फीसदी फंड देकर सहायता करेगी। इसके बाद ठेकेदारों के जिम्मे पूरा खर्च होगा। योजना के मूर्त रूप लेने के बाद 6 लेन को टोल किया जाएगा। उससे दो प्रकार से वसूली की जा सकती है या तो सरकारी एजेंसी टोल वसूलेगी या फिर ठेकेदार।
3डी मॉडल से बने इसी एक्सप्रेस-वे का मोदी ने किया शिलान्यस
8 of 9
मार्च से शुरू हो सकता है काम : सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के बाद मार्च से इसका काम शुरू होने की संभावना है। योजना के मुताबिक पहले से चल रहे एनएच-24 को नहीं छेड़ा जाएगा। सबसे पहले दोनों साइड में चार-चार लेन पर काम होगा। साइड का काम पूरा होने के बाद बीच वाले भाग पर काम होगा। इससे लोगों के एनएच-24 पर चलने मेें असुविधा नहीं होगी।
3डी मॉडल से बने इसी एक्सप्रेस-वे का मोदी ने किया शिलान्यस
9 of 9
योजना के मुताबिक पहले पैकेज में चार फ्लाईओवर और तीन अंडरपास होंगे। वहीं, दूसरे पैकेज में एक फ्लाईओवर और 12 अंडरपास और तीसरे पैकेज में एक फ्लाईओवर और छह अंडरपास प्रस्तावित है। इसके अलावा 8 अंडरपास पैदल यात्रियों के लिए है।