सम-विषम फॉर्मूला लागू होने से एक दिन पहले सड़क पर ट्रायल की हवा निकल गई। वॉलंटियर्स और ट्रैफिक पुलिस का तालमेल नहीं हो पाया। (सभी फोटो: कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन
सम-विषम का आज पहला दिन, मैं बनाऊंगा पॉल्यूशन फ्री दिल्ली
2 of 9
दोनों को इस योजना पर मिलकर बातचीत करनी थी, लेकिन बृहस्पतिवार को जो नजारा दिखा वह बेहद चौंकाने वाला था।
विज्ञापन
सम-विषम का आज पहला दिन, मैं बनाऊंगा पॉल्यूशन फ्री दिल्ली
3 of 9
परिवहन मंत्री गोपाल राय और विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) मुक्तेशचंदर का आपस में ही कोई समन्वय नहीं दिखा। दोनों एक समय में एक ही जगह पर मौजूद रहे पर आपस में बातचीत नहीं की।
सम-विषम का आज पहला दिन, मैं बनाऊंगा पॉल्यूशन फ्री दिल्ली
4 of 9
दिल्ली के कुल 32 प्वाइंट पर चेकिंग टीम का ट्रायल होना था। इसमें एक प्वाइंट था आईटीओ, जहां परिवहन मंत्री गोपाल राय को सुबह साढ़े नौ बजे आना था।
विज्ञापन
सम-विषम का आज पहला दिन, मैं बनाऊंगा पॉल्यूशन फ्री दिल्ली
5 of 9
वह करीब दस बजे वहां पहुंचे। उस समय वहां विशेष पुलिस आयुक्त ट्रैफिक मुक्तेशचंदर भी मौजूद रहे। लेकिन आपस में बातचीत नहीं की।
विज्ञापन
सम-विषम का आज पहला दिन, मैं बनाऊंगा पॉल्यूशन फ्री दिल्ली
6 of 9
दोनों वहां करीब दस मिनट तक रहे। गोपाल राय सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स से बातचीत करते रहे और मुक्तेशचंदर पुलिसकर्मियों से बातचीत की और वहां से निकल गए।
विज्ञापन
सम-विषम का आज पहला दिन, मैं बनाऊंगा पॉल्यूशन फ्री दिल्ली
7 of 9
बताते चलें कि दिल्ली सरकार एक जनवरी से 6000 से ज्यादा वॉलंटियर्स सड़क पर उतार रही है। वह दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर सड़क पर इस फॉर्मूले को लागू कराने के लिए काम करेंगे।
सम-विषम का आज पहला दिन, मैं बनाऊंगा पॉल्यूशन फ्री दिल्ली
सम-विषम का आज पहला दिन, मैं बनाऊंगा पॉल्यूशन फ्री दिल्ली
9 of 9
पूर्वी दिल्ली लक्ष्मी नगर, विकास मार्ग, आजाद मार्केट रेड लाइट, दिल्ली विश्वविद्यालय माल रोड, अन्य बड़े प्वाइंट पर वॉलंटियर्स या ट्रैफिक पुलिस नजर नहीं आई। हालांकि नई दिल्ली इलाके आईटीओ, दिल्ली गेट, मंडी हाउस एरिया समेत कुछ जगहों पर जरूर वॉलंटियर्स ट्रैफिक पुलिस से बातचीत करते हुए और तख्ती लेकर लोगों से अपील करते हुए दिखे।