डेंगू से सात वर्षीय बच्चे की मौत और बच्चे के माता-पिता की खुदकुशी के बाद दिल्ली सरकार देर से ही सही लेकिन लगातार सक्रिय नजर आ रही है। घटना को लेकर आज स्वास्थय मंत्री सतेंद्र जैन ने पहले आपात बैठक बुलाई और फिर अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
PICS : डेंगू के कहर में खत्म हुए परिवार ने उड़ाई मंत्री जी की नींद
2 of 7
सतेंद्र जैन ने सभी अस्पतालों को निर्देश दिये कि किसी भी मरीज को भर्ती करने से मना न किया जाए। बल्कि मरीजों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर उनका इलाज किया जाए। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक उन्होंने दिल्ली में डेंगू को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक उपायों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
PICS : डेंगू के कहर में खत्म हुए परिवार ने उड़ाई मंत्री जी की नींद
3 of 7
सतेंद्र जैन स्वास्थय सुविधाओं को जायजा लेने के लिए अचानक संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने जहां मरीजों और डॉक्टरों से बात की तो वहीं मरीजों के लिए की गई सुविधाओं की भी पड़ताल की।
PICS : डेंगू के कहर में खत्म हुए परिवार ने उड़ाई मंत्री जी की नींद
4 of 7
अस्पताल से बाहर आने के बाद उन्होंने बताया कि अस्पताल में सुविधाएं ठीक-ठाक है और किसी भी मरीज को भर्ती करने से मना नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
PICS : डेंगू के कहर में खत्म हुए परिवार ने उड़ाई मंत्री जी की नींद
5 of 7
स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक बिस्तर पर दो मरीज भी थे। लेकिन वे इससे मना नहीं करते। केवल मरीज का इलाज सावधानीपूर्वक एंव जरूरी व्यवस्थाओं के साथ होना चाहिए।
विज्ञापन
PICS : डेंगू के कहर में खत्म हुए परिवार ने उड़ाई मंत्री जी की नींद
6 of 7
गौरतलब है कि हाल ही में लाडो सराय निवासी लक्ष्मीचंद्र और बबीता राउत अपने सात साल के बेटे अविनाश को डेंगू से पीड़ित होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराने ले गए थे।
PICS : डेंगू के कहर में खत्म हुए परिवार ने उड़ाई मंत्री जी की नींद
7 of 7
डेंगू पीड़ित बच्चे को अस्पतालों ने बिस्तर नहीं होने की बात कहकर भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके कारण बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद आहत माता-पिता ने भी खुदकुशी कर ली थी।