आप के बागी धड़े के नेता प्रोफेसर आनंद कुमार स्वराज संवाद के दौरान मंच पर काफी भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का उन्होंने तन-मन और धन से सेवा की, आज उसकी यह स्थिति देखकर दिल द्रवित हो गया है।
विज्ञापन
PICS: मंच पर ही फफक कर रोए आनंद कुमार
2 of 6
आनंद कुमार ने कहा कि जो आरोप उन पर लगाया गया, उससे वह काफी दुखी हैं। आज चुनौती पार्टी को फिर से उसके उस स्वरूप में लाना है जैसा आंदोलन के दौरान थी। आज मुठ्ठी भर लोग तानाशाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
PICS: मंच पर ही फफक कर रोए आनंद कुमार
3 of 6
इस पार्टी को चार लोगों ने नहीं, लाखों लोगों ने अपने-खून पसीने से सींचा है। अब समय आ गया है जब आंदोलन से निकली पार्टी में स्वराज और आंतरिक लोकतंत्र का प्राण फूंकना है।
PICS: मंच पर ही फफक कर रोए आनंद कुमार
4 of 6
प्रो. आनंद कुमार मंच संचालन कर रहे थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान उनकी आंखों में कई बार आंसू आए। बाद में उन्होंने खुद को संभालते हुए मंच संचालन करने लगे। प्रो. आनंद ने कहा कि देश के कोने-काने से आए लोग उम्मीद की किरण हैं। यहां से जो संदेश लेकर आएंगे वह लोगों को जगाने का काम करेगा।
विज्ञापन
PICS: मंच पर ही फफक कर रोए आनंद कुमार
5 of 6
योगेंद्र ने कहा कि ‘आप’ को सभी ने अपने खून-पसीने से सींचा है। यह किसी की बपौती नहीं है। इसमें रह कर ही आगे बढ़ना है। आने वाले समय में देखा जाएगा कि क्या रास्ता बनाना है।