गाजियाबाद में शॉपरिक्स मॉल के नजदीक उस वक्त हंगामा मच गया जब वहां खड़ी एक गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। कार में उठती आग की लपटें देख वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। किसी के समझ में नहीं आया कि अचानक ये आग कैसे लग गई। अभी तक आग लगने की असल वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। फिलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है।