राजनीतिक दलों के नेताओं का बिसाहड़ा में जमावड़ा देखते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इकलाख के परिवार को मिलने के लिए लखनऊ बुलाया है। परिवार के चार सदस्य पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री और मुरादनगर क्षेत्र से नेता आशु मलिक के साथ शनिवार रात 9:30 बजे की फ्लाइट से लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
PICS: मंत्री संग फ्लाइट में लखनऊ पहुंचा इकलाख का परिवार
2 of 6
रविवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर उनसे मुलाकात होगी। प्रदेश सरकार इकलाख के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा कर चुकी है। संकेत हैं कि मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री की तरफ से इकलाख के परिवार की मदद के लिए कुछ और आश्वासन दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
PICS: मंत्री संग फ्लाइट में लखनऊ पहुंचा इकलाख का परिवार
3 of 6
शनिवार शाम परिवार के लोग पहले एनटीपीसी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां से मुरादनगर के नेता और पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री आशु मलिक परिवार को लेकर फ्लाइट से लखनऊ रवाना हो गए। इकलाख के भाई जान मोहम्मद से शनिवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि सरकार उनके साथ है।
PICS: मंत्री संग फ्लाइट में लखनऊ पहुंचा इकलाख का परिवार
4 of 6
राजनीति करने वाले लोगों की चिकनी-चुपड़ी बातों में न आएं। दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। सांत्वना देते हुए उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद है और इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी और वह खुद उनके परिवार के साथ हैं। संयम रखें और किसी के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन
PICS: मंत्री संग फ्लाइट में लखनऊ पहुंचा इकलाख का परिवार
5 of 6
वहीं, सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से फोन पर परिजनों की बातचीत कराने वाले सपा महानगर अध्यक्ष राकेश यादव ने का कहना है कि योजना के तहत घटना को अंजाम दिया गया है।
PICS: मंत्री संग फ्लाइट में लखनऊ पहुंचा इकलाख का परिवार
6 of 6
इससे पहले वायू सेना प्रमुख अरूप राहा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वे इकलाख के परिवार को वायू सेना के ही किसी सुरक्षित क्षेत्र में रखना चाहते हैं। उनके लोग लगातार परिवार के संपर्क में हैँ। वायू सेना प्रमुख ने कहा कि जो भी सुरक्षित कदम उठाए जा सकते हैं वे उसके लिए तैयार है।