फरीदाबाद के सुनपेड गांव में दलित समुदाय के लोगों का गुस्सा और विरोध बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पीड़ित परिवार दोनों बच्चों के शव को लेकर सड़क पर बैठ गया।
विज्ञापन
सुनपेड: बल प्रयोग कर पुलिस ने सड़क से हटाए बच्चों के शव
2 of 10
बच्चों के शव के साथ पूरा परिवार दो घंटे से ज्यादा समय तक दिल्ली-आगरा हाईवे पर बैठा रहा जिससे पूरे हाईवे पर जाम लग गया। परिवार की मांग है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं की जाएगी बच्चों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सुनपेड: बल प्रयोग कर पुलिस ने सड़क से हटाए बच्चों के शव
3 of 10
हाईवे पर बढ़ती भीड़ और जाम को हटाने के लिए आखिर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को किसी तरह समझा-बुझाकर दोनों बच्चों के शव को एंबुलेंस में रख अस्पताल भेज दिया।
सुनपेड: बल प्रयोग कर पुलिस ने सड़क से हटाए बच्चों के शव
4 of 10
पीड़ित परिवार का कहना है कि इस मामले में कुल 11 लोग आरोपी हैं जबकि अभी तक पुलिस ने केवल चार लोगों को ही गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सुनपेड: बल प्रयोग कर पुलिस ने सड़क से हटाए बच्चों के शव
5 of 10
इतना ही नहीं गांव वालों ने बुधवार की सुबह एडीजीपी के काफिलों को भी गांव में नहीं घुसने दिया और गांव के बाहर जाम लगा दिया था। इस बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी पीड़ित परिवार से मिलने सुनपेड गांव पहुंचे। परिवार ने राहुल गांधी को भी पुलिस कार्यवाही में हुई लापरवाही के बारे में बताया।
विज्ञापन
सुनपेड: बल प्रयोग कर पुलिस ने सड़क से हटाए बच्चों के शव
6 of 10
राहुल गांधी ने दलित परिवार के लोगों की बातें सुनी और अपनी पार्टी की ओर से कहा कि वे उनकी लड़ाई लड़ेंगे। बता दें कि बच्चों का शव आज ही अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा था।
विज्ञापन
सुनपेड: बल प्रयोग कर पुलिस ने सड़क से हटाए बच्चों के शव
7 of 10
बता दें कि जितेंद्र के परिवार और गांव के ही एक ठाकुर परिवार के बीच पिछले एक साल से विवाद चल रहा है।
सुनपेड: बल प्रयोग कर पुलिस ने सड़क से हटाए बच्चों के शव
8 of 10
इसी विवाद में पिछले साल दूसरे पक्ष के तीन लोगों की हत्या हुई थी जिसके आरोप में जितेंद्र का भाई पहले से ही जेल में है।
सुनपेड: बल प्रयोग कर पुलिस ने सड़क से हटाए बच्चों के शव
9 of 10
इस बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को खुद केंद्रीय गृहमंत्री ने फोन कर हरियाणा के मुख्यमंत्री से घटना के बारे में बात की थी।