एक तरफ तो दिल्ली पुलिस कमिश्नर दिल्ली पुलिस को जनता का साथी बताते हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ इसकी सच्चाई कुछ और ही बयां करती है। जी हां अपनी बहन से छेड़खानी का मामला दर्ज कराने आए एक युवक की साऊथ दिल्ली जिले के कोटला मुबारकपुर थाने में शिकायत तो दर्ज की नहीं बल्कि रात भर थाने में बैठाकर शिकायतकर्ता की जमकर पिटाई लगाई और फिर सुबह शिकायत ना दर्ज कराने की शर्त पर सब-इंस्पेक्टर ने रिहा किया।
विज्ञापन
छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले भाई को पुलिस ने बेरहमी से पीटा
2 of 6
दो दिन बाद मामला जब आला अधिकारियों तक पुहंचा तो मामले की जांच के बाद आनन-फानन में छेड़खानी का मामला दर्ज कर पिटाई करने वाली दोषी सब-इंस्पेक्टर नरेश कुमार के खिलाफ आज विभागीय कार्यवाही करते हुए ससंपेंड कर दिया गया। पुलिस के आला अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले भाई को पुलिस ने बेरहमी से पीटा
3 of 6
राजधानी दिल्ली में आए दिन महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं बढ़ रही हैं और एसे में छेड़खानी करने वाले लड़कों के हौंसले तब बुलंद हो जाते हैं जब दिल्ली पुलिस मामला दर्ज करने में आनाकानी करे।
छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले भाई को पुलिस ने बेरहमी से पीटा
4 of 6
एसा ही मामला सामने आया है साऊथ दिल्ली के कोटला मुबारकपुर थाने का जहां पर बीती 14 अक्टूबर को इलाके की रहने वाली पीड़ित लड़की रात करीब 9 बजे शौच से बाहर निकल ही रही थी तो पड़ोस के रहने वाले रमन नाम के मनचले ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए जबरदस्ती करने की भी कोशिश कर डाली।
विज्ञापन
छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले भाई को पुलिस ने बेरहमी से पीटा
5 of 6
जिसके बाद पीड़िता और उसके भाई ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को इत्तला दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। आई.ओ. सब-इंस्पैक्टर नरेश ने दोनों पक्षों से पूछताछ करने के बाद मनचले आरोपी को छोड़ दिया और शिकायतकर्ता पीड़ित लड़की के भाई को थाने में रात भर बैठा कर जमकर डंडे से पिटाई लगाई।
छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले भाई को पुलिस ने बेरहमी से पीटा
6 of 6
पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि, '14 अक्टूबर का मामला है, 9 बजे हुआ था। वो बाहर आया इसके बाद उसने मुझे धकेल दिया था और मेरे उल्टी सीधी जगह हाथ लगा दिया। मैने भाई को बताया और फिर नरेश पुलिस वाला मुझे गाली देने लगा और फिर मेरे भाई को थाने ले गए।' गौरतलब है कि पुलिस की दरिंदगी का आलम ये है कि पीड़िता के भाई को इस कदर पीटा गया कि अब वो ढंग से बैठ भी नहीं पा रहा है।