एम्स ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों ने एक व्यक्ति के सिर में अंदर तक घुसी लोहे की रॉड सफल सर्जरी कर बाहर निकाली। इसके बाद मरीज के सिर की रि-कंस्ट्रक्टिव सर्जरी भी की गई। मरीज अभी आईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
जानिए 9 डॉक्टरों ने घंटो सर्जरी के बाद कैसे निकाली सिर से रॉड
2 of 5
चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजीव भोई ने बताया कि न्यूरो सर्जन डॉ जीडी सत्यार्थी के नेतृत्व में 9 चिकित्सकों के दल ने करीब 4 घंटे तक मरीज की सर्जरी की । हालांकि, सेहत में सुधार के बाद उसकी एक और सर्जरी की जाएगी।
विज्ञापन
जानिए 9 डॉक्टरों ने घंटो सर्जरी के बाद कैसे निकाली सिर से रॉड
3 of 5
उन्होंने बताया कि एक हमले में चरण सिंह (41) के सिर में रॉड धंसने के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। उसके सिर एक बड़ा हिस्सा बाहर निकल गया था। पिछले हिस्से से रॉड सिर के अंदर करीब 6 से 8 सेंटीमीटर तक घुसी हुई थी।
जानिए 9 डॉक्टरों ने घंटो सर्जरी के बाद कैसे निकाली सिर से रॉड
4 of 5
रॉड का व्यास भी करीब दो सेंटीमीटर था। ऑपरेशन थियेटर में न्यूरो सर्जन और एनेस्थीसिया की टीम ने चिकित्सीय जांच की। इसके बाद फौरन सर्जरी करने का निर्णय लिया गया।
जानिए 9 डॉक्टरों ने घंटो सर्जरी के बाद कैसे निकाली सिर से रॉड
5 of 5
डॉ.भोई ने बताया कि रॉड घुसने से मरीज के सिर के अंदर कई नसें और धमनियों पर असर पड़ा। इसके चलते रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी भी की गई। सर्जरी के बाद मरीज की हालत स्थिर है। सेहत में सुधार के बाद दूसरी सर्जरी प्लान की जाएगी।