महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली भले ही बदनाम है लेकिन, इस बार एक उजबेक महिला के साथ रात में जो कुछ हुआ उससे दिल्ली के युवाओं को जरूर गर्व महसूस होगा।
विज्ञापन
दिल्ली के बच्चों की बहादुरी का ये वीडियो खोल देगा आपकी आंखें
2 of 13
हाल ही में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें रात 10 बजे के करीब दिल्ली के मालवीय नगर में एक विदेशी महिला को अकेल फोन पर बात करते हुए देखा जाता है।
विज्ञापन
दिल्ली के बच्चों की बहादुरी का ये वीडियो खोल देगा आपकी आंखें
3 of 13
कुछ ही सेकेंड बाद दिखता है कि एक युवक महिला का पीछा कर रहा है। कुछ दूर जाने के बाद पीछे आ रहा युवक दबे पांव लड़की के पास पहुंच जाता है और उस पर हमला कर देता है।
दिल्ली के बच्चों की बहादुरी का ये वीडियो खोल देगा आपकी आंखें
4 of 13
असल में यह व्यक्ति इस विदेशी महिला से मोबाइल छिनने की कोशिश कर रहा है। महिला उसका विरोध करती है और दोनों के बीच खिंचतान शुरु हो जाती है।
विज्ञापन
दिल्ली के बच्चों की बहादुरी का ये वीडियो खोल देगा आपकी आंखें
5 of 13
चोर से मुकाबला करते हुए महिला शोर मचा देती है। घटना स्थल के सामने ही एक पार्क हैं जहां कुछ लड़के फुटबॉल की प्रैक्टिस कर रहे हैं। आवाज सुन कर सभी पार्क की दीवार कूद कर सड़क पर आते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के बच्चों की बहादुरी का ये वीडियो खोल देगा आपकी आंखें
6 of 13
असल में इन लड़कों को महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ती और कुछ गलत होने का अंदेशा होता है।
विज्ञापन
दिल्ली के बच्चों की बहादुरी का ये वीडियो खोल देगा आपकी आंखें
7 of 13
तब तक चोर वहां से भागने लगता है। पार्क से बाहर आए सभी युवा चोर का पीछा करते हैं और उसे पकड़ने में कामायाब हो जाते हैं।
दिल्ली के बच्चों की बहादुरी का ये वीडियो खोल देगा आपकी आंखें
8 of 13
इसी सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पीछा कर रहे लड़के कुछ ही देर में उस चोर को उठा कर ले आ रहे हैं। बाद में चोर को पुलिस के हवाले कर दिया जाता है।
दिल्ली के बच्चों की बहादुरी का ये वीडियो खोल देगा आपकी आंखें
9 of 13
असल में यह घटना 19 अगस्त की है। महिला दो महीने के लिए बिजनेस ट्रिप पर भारत आई थी और मालवीय नगर में अपने एक दोस्त के घर पर रुकी हुई थी।
दिल्ली के बच्चों की बहादुरी का ये वीडियो खोल देगा आपकी आंखें
10 of 13
रोज की तरह घटना वाले दिन भी महिला अपना काम निपटा कर वापस अपने दोस्त के घर जा रही थी। चौंकाने वाली बात ये है कि जिस कॉलोनी में यह दुर्घटना हुई उसकी शुरुआत पर बाकायदा गेट लगा हुआ था। यही कारण है कि महिला बेफिक्र हो फोन करते हुए जा रही थी।
दिल्ली के बच्चों की बहादुरी का ये वीडियो खोल देगा आपकी आंखें
11 of 13
उजबेक महिला को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि कोई उसका पीछा कर रहा है। सीसीटीवी में साफ दिखता है कि पीछा करने वाला युवक अचानक उस पर हमला कर देता है और मोबाइल छिनने की कोशिश करता है।
दिल्ली के बच्चों की बहादुरी का ये वीडियो खोल देगा आपकी आंखें
12 of 13
महिला की आवाज सुन चोर का पीछा करने वाले सभी बच्चे स्कूल में पढ़ने वाले हैं। विदेशी महिला की बुरी हालत देखते ही इन बच्चों का अंदाजा हो गया था कि कुछ गलत है। इसलिए तुरंत ही वह चोर का पीछा करने दौड़ पड़े थे।
दिल्ली के बच्चों की बहादुरी का ये वीडियो खोल देगा आपकी आंखें
13 of 13
महिला के दोस्त का कहना है कि इस घटना से वह इतना डर गई कि सीधे घर गई और सारी लाइटें बुझा दीं। दोस्त ने ही महिला की ओर से पुलिस में शिकायत की। घटना के बाद महिला ने तुरंत ही उजबेकिस्तान वापस जाने का टिकट कराने को कहा। दोस्त ने बताया कि वह पहली बार भारत दौरे पर आई थी और उसके साथ जो हुआ उसने उसे बेहद शर्मिंदा कर दिया है। (इस लिंक पर क्लिक कर देखें घटना का पूरा वीडियो)