कमला नेहरूनगर में बृहस्पतिवार सुबह सवा छह बजे सीआईएसएफ कांस्टेबल यादराम (37) ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि पत्नी रीढ़ की हड्डी में परेशानी के चलते तनाव में होना बता रही हैं। कविनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
किचिन में थी पत्नी, बाथरूम में CISF जवान ने मारी गोली
2 of 8
एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि कमला नेहरूनगर स्थित फ्लैट संख्या 333 में अलीगढ़ के थाना गोंडा के अंतर्गत गोंदिलपुर गांव निवासी यादराम, पत्नी आशा, आठ वर्षीय बेटे और पांच वर्षीय बेटी के साथ रहते थे।
विज्ञापन
किचिन में थी पत्नी, बाथरूम में CISF जवान ने मारी गोली
3 of 8
वह 1998 में सीआईएसएफ में भर्ती हुए थे और पिछले एक साल से इंदिरापुरम स्थित सीआईएसएफ की पांचवीं बटालियन में तैनात थे। पत्नी आशा ने बताया कि बुधवार रात से वह बेचैन लग रहे थे, कई बार पूछने पर भी कुछ नहीं बताया।
किचिन में थी पत्नी, बाथरूम में CISF जवान ने मारी गोली
4 of 8
बृहस्पतिवार सुबह छह बजे वह उठीं और पति के लिए चाय बनाई। उनके नहाने के लिए पानी गर्म किया। चाय लेकर पति के पास गईं तो उन्होंने कहा कि वह भी अपनी चाय वहीं ले आए, साथ में पीएंगे।
विज्ञापन
किचिन में थी पत्नी, बाथरूम में CISF जवान ने मारी गोली
5 of 8
वह अपनी चाय लेने किचन में गई थीं तभी पति ने बाथरूम में जाकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर बाथरूम में पहुंची तो वह फर्श पर लहूलुहान पड़े थे। फायर और उनकी चीख-पुकार सुनकर बच्चे भी जग गए।
विज्ञापन
किचिन में थी पत्नी, बाथरूम में CISF जवान ने मारी गोली
6 of 8
आस-पड़ोस लोग तुरंत घर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से यादराम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एसएचओ ने बताया कि गोली यादराम ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से ठोड़ी में मारी थी।
विज्ञापन
किचिन में थी पत्नी, बाथरूम में CISF जवान ने मारी गोली
7 of 8
उनकी बंदूक भी बाथरूम में ही मिली है। सूचना पर सीआईएसएफ की डीआईजी नीता सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। पुलिस ने बताया कि यादराम ने लाइसेंसी बंदूक ले रखी थी।
किचिन में थी पत्नी, बाथरूम में CISF जवान ने मारी गोली
8 of 8
पत्नी आशा ने बताया कि पिछले छह माह से उनका इलाज चल रहा था। उनकी रीढ़ की हड्डी में परेशानी थी। इसी कारण वह तनाव में रहते थे। डाक्टरों ने उन्हें भारी वजन उठाने से मना किया था। एसएचओ ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच चल रही है, पारिवारिक विवाद भी वजह हो सकती है। एक्सीडेंटल घटना के एंगल से भी जांच की जा रही है।