फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: खेड़कीदौला टोल पर टोलकर्मी से मारपीट, कैमरे में कैद हुई घटना

Mon, 13 Feb 2017 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
kherakidaula, marpeet - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-गुरुग़्राम एक्सप्रेसवे स्थित खेड़कीदौला टोल पर शनिवार रात टोलकर्मी को कार चालक से आईडी मांगना महंगा पड़ गया। कार में सवार गुरुग्राम ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन और उनके साथी ने पहले तो टोलकर्मी को जमकर पीटा इतने पर भी जब उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने कंप्यूटर और अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया।  ये पूरा मामला वहां सीसीटीवी में कैद हो गया। उधर, शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
kherakidaula, marpeet - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार खेड़कीदोला टोल प्लाजा लेन नंबर-10 पर शनिवार रात करीब 9:38 बजे एक एसयूवी कार आकर रुकी। जिससे टोल कर्मी ने टोल मांगा। इस पर कार चालक ने उससे कहा कि वह स्थानीय है, इसलिए उसे छूट दी जाए। कार में गुरुग्राम ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन और उनका एक साथी सवार था। 
विज्ञापन

3 of 5
kherakidaula toll plaza - फोटो : अमर उजाला
टोलकर्मी ने कार की आरसी मांगी ताकि वह ये तसल्ली कर सके कि ये कार छूट के दायरे में आती है या नहीं। बस फिर क्या था पूर्व चेयरमैन को इतना गुस्सा आया कि वह अपनी कार से बाहर निकल आए। पहले तो पूर्व चेयरमैन और उनके साथी ने टोलकर्मी से गालीगलौच की। बाद में उसे पीट दिया। 

4 of 5
kherakidaula, marpeet - फोटो : अमर उजाला
इस पर भी जब उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पूर्व चेयरमैन के साथी ने कंप्यूटर व अन्य उपकरण उठाकर टोल से बाहर फेंक दिए।  थाना खेड़कीदौला के एसआई सुरेंद्र ने बताया कि टोल कंपनी की ओर से कृपाल ने ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन होशियार सिंह निवासी शिकोहपुर के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kherakidaula, marpeet - फोटो : अमर उजाला
वहीं गुरुग्राम ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन होशियार सिंह का कहना है कि टोलकर्मी ने उससे आईडी मांगी थी, जो दिखा दी थी। नाम भी बता दिया था। लेकिन उसने अभद्रता की। उन्होंने भी पुलिस को शिकायत दे दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें