फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बेटी की हत्या के बाद फंदे से लटक कर दी जान, सुसाइड नोट में बताई वजह

Mon, 13 Feb 2017 06:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुइसाइड नोट में खुद को ठहराया जिम्मेदार, महिला व उसकी बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा
-पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच में जुटी, मृतक के परिवार वालों के दिल्ली आने का पुलिस कर रही है इंतजार 
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बेगमपुर में रविवार सुबह एक शख्स ने पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। तीनों के शव कमरे से मिले।
विज्ञापन

निजी कारणों से खुदकुशी की आशंका

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है और किसी को तंग नहीं करने की गुजारिश की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजकर घटना की जानकारी फैजाबाद में रहने वाले उसके पिता को फोन से दे दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मरने वाले की शिनाख्त राकेश गुप्ता (40) पत्नी उमा (35) और 16 साल की बेटी श्वेता के रूप में हुई है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का रहने वाला है। पिछले आठ साल से तीनों राजीव नगर में किराये पर रह रहे थे। राकेश गुप्ता माल ढुलाई करने वाले ऑटो चलवाते थे। हालांकि इससे पूर्व उनके पास कैब थी। बेटी श्वेता 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। राकेश का परिवार मकान के भूतल पर बने कमरे में रहता था। वहीं पहली मंजिल पर एक अन्य किरायेदार बबलू परिवार के साथ रहता है।

4 of 7
triple suicide - फोटो : अमर उजाला
नीचे के मुख्य दरवाजे के ताले की चॉबी राकेश के पास होती थी। बबलू रविवार सुबह नीचे उतरा, तो राकेश के कमरे का दरवाजा बंद था। बबलू ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस बीच राकेश के फोन की घंटी बज रही थी, लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा था। अनहोनी की आशंका में बबलू ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तब तक राकेश के रिश्तेदारों ने पड़ोसियों को फोन कर दिया था। पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर मुख्य दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसी।
विज्ञापन

5 of 7
कमरे में घुसते ही पुलिस सन्न रह गई। राकेश गार्डर के सहारे फंदे से लटक रहा था। पत्नी और बेटी बिस्तर पर बेसुध पड़ी थीं। दोनों के शरीर पर चोट के निशान और गर्दन घोंटे जाने के निशान थे। पुलिस ने राकेश के शव को नीचे उतारकर तलाशी ली। पेंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें खुदकुशी के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया। सुसाइड के कारणों के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

6 of 7
लिखावट और अन्य पहलुओं की जांच
कमरा अंदर से बंद था। आशंका है कि राकेश ने पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद खुदकुशी की है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। हालांकि राकेश के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। साथ ही शवों का पोस्टमार्टम नहीं करवाने के बारे में लिखा है। अंत में उसने सभी को राम-राम लिखा है। पुलिस उसके सुसाइड नोट की लिखावट और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। परिवार वालों के आने के बाद उनसे खुदकुशी के कारणों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।-एमएन तिवारी, पुलिस उपायुक्त, रोहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
triple suicide - फोटो : अमर उजाला
मिलनसार था परिवार
राकेश की पत्नी उमा के मौसेरे भाई केशव ने पुलिस को बताया कि परिवार काफी मिलनसार और शांत स्वभाव का था। उमा का कभी भी अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा नहीं होता था। न ही आर्थिक तंगी जैसी कोई बात थी। राकेश की अच्छी आमदनी हो जाती थी। परिवार में किसी तरह की बीमारी भी नहीं थी। पिछले सप्ताह पूरा परिवार पड़ोस के एक शादी समारोह में गया था और काफी खुश था। केशव के मुताबिक, पिछले साल वह दीपावली पर अपनी बहन से मिलने आया था। परिवार काफी खुश था। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बेहद निजी कारणों की वजह से पूरे परिवार ने खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें