बाबरी मस्जिद विध्वंस के 23 साल गुजर जाने के बाद भी इसे लेकर लोगों के मन में गुस्सा भरा पड़ा है। विध्वंस के खिलाफ जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोगों ने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन
तस्वीरें: बाबरी विध्वंस की बरसी पर सामने आया लोगों का गुस्सा
2 of 6
एक मंच पर एकत्रित होकर दर्जनों पार्टी व संगठनों ने बाबरी मस्जिद विध्वंस के गुनहगारों को सजा देने की मांग की। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी कलाकार इसकी खिलाफत करते दिखे।
विज्ञापन
तस्वीरें: बाबरी विध्वंस की बरसी पर सामने आया लोगों का गुस्सा
3 of 6
बाबरी मस्जिद विध्वंस के विरोध में मंडी हाउस से जंतर-मंतर तक विरोध मार्च निकाला गया। जंतर-मंतर पर आयोजित इस मुहिम में बच्चे भी पोस्टर-बैनर लेकर यह मांग करते दिखे कि ऐसे समाज की रचना करें, जो सबके हकों की रक्षा करे।
तस्वीरें: बाबरी विध्वंस की बरसी पर सामने आया लोगों का गुस्सा
4 of 6
वहीं दूसरी तरफ जंतर-मंतर पर ही शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मंदिर बनाने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार से मांग कर रहे थे कि मंदिर भी वहीं बनाना होगा और तारीख भी बतानी होगी।
विज्ञापन
तस्वीरें: बाबरी विध्वंस की बरसी पर सामने आया लोगों का गुस्सा
5 of 6
मस्जिद विध्वंस के खिलाफ आयोजित धरने में राज्य द्वारा आयोजित फिरका परस्त हिंसा व आतंक के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया गया।
तस्वीरें: बाबरी विध्वंस की बरसी पर सामने आया लोगों का गुस्सा
6 of 6
इस मौके पर लोक राज संगठन, कम्युनिस्ट गदर पार्टी, जमाअज ए इस्लामी हिंद, सिख फोरम, वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया, यूनाइटेड मुस्लिम फ्रंट, सीपीआई एमएल, नया दौर पार्टी, राष्ट्रीय इसाई मंच, स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन, पुरोगामी महिला संगठन, हिंद नौजवान एकता सभा, मजदूर एकता पार्टी, निशांत नाट्य मंच, ऑल इंडिया मुस्लिम ए मुशावरत, दिल्ली श्रमिक संगठन समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।