दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया मॉड्यूल अकेला नहीं है। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी तरह के कई अन्य मॉड्यूल मंत्रालय से सूचनाएं चुरा रहे हैं। फिलहाल सात सामने आ चुके हैं। (सभी तस्वीरें: अनिल कुमार/अमर उजाला)
विज्ञापन
PICS: इन शातिरों ने बजट भाषण की जानकारी भी लीक की
2 of 9
हालांकि शुरुआती जांच में आरोपियों का यह कहना है कि वह रुपयों की खातिर गुप्त दस्तावेज चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन
PICS: इन शातिरों ने बजट भाषण की जानकारी भी लीक की
3 of 9
लेकिन पुलिस किसी बड़ी साजिश या जासूसी की बात से इनकार नहीं कर रही। मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस तरह के मॉड्यूलों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। यह बात सामने आई है कि ये लोग बजट भाषण की कॉपी भी लीक करने वाले थे।
PICS: इन शातिरों ने बजट भाषण की जानकारी भी लीक की
4 of 9
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक दबोचे गए ललिता प्रसाद व राकेश कुमार दोनों सगे भाई हैं।
विज्ञापन
PICS: इन शातिरों ने बजट भाषण की जानकारी भी लीक की
5 of 9
दोनों ने कई साल नौकरी करने के बाद 2012 में अपनी नौकरी छोड़ दी थी। दोनों ने पुलिस को बताया पिता के साथ मिलकर उन लोगों ने मंत्रालय से दस्तावेज चुराना शुरू किए।
विज्ञापन
PICS: इन शातिरों ने बजट भाषण की जानकारी भी लीक की
6 of 9
दोनों ने लंबे समय तक काम किया था इसकी वजह से वह मंत्रालय के कोने-कोने से वाकिफ थे।
विज्ञापन
PICS: इन शातिरों ने बजट भाषण की जानकारी भी लीक की
7 of 9
दोनों ने पिता आशाराम व अन्य शख्स ईश्वर की मदद से कार के एंट्री पास व नकली आईडी बनवा ली।
PICS: इन शातिरों ने बजट भाषण की जानकारी भी लीक की
8 of 9
इसके बाद वह लगातार रात में नकली चाबियों की मदद से दस्तावेज चुराने लगे। पिछले कई सालों से यह सिलसिला लगातार जारी था।
पुलिस सूत्राें की मानें तो पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सेंध लगाने की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, वैसे कई छोटे-बड़े नामाें का खुलासा होना लगभग तय माना जा रहा है।