दिल्ली में ठंड की दस्तक
- फोटो : भूपिंदर सिंह
सोमवार रात हुई बारिश और उत्तर-पूर्व दिशाओं से आ रही तेज हवाओं से पारा सामान्य से दो डिग्री नीचे चला गया। इस दौरान कई जगहों पर ओले भी गिरे और 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक, रात 8:30 बजे तक सफदरजंग केंद्र में 7.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, पालम में यह आंकड़ा 2.3 मिमी दर्ज किया गया।