फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palam Murder Case: चार लोगों का हत्यारा केशव बोला- कई दिन से रच रहा था साजिश, सोच-समझ कर उठाया है हर कदम

Thu, 24 Nov 2022 08:04 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
पालम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के पालम इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या करने वाले आरोपी केशव ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी केशव ने बताया है कि उसने सोची-समझी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है। वह परिवार के सदस्यों की हत्या के लिए कई दिनों से साजिश रच रहा था। साजिश के तहत ही वह चाकू लेकर आया था। बुधवार को दिल्ली के पालम इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी केशव (25) को गिरफ्तार किया था। केशव ने अपने मां-बाप, दादी और बहन की हत्या की है।
विज्ञापन

2 of 8
पालम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
शुरुआती जांच में सामने आया है कि केशव नशे का आदी है और वह इसके लिए परिजनों से पैसे मांग रहा था। मना करने पर उसने बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। आरोपी को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था, परिजन हाल ही में उसे नशा मुक्ति केंद्र से लेकर आए थे।
विज्ञापन

3 of 8
मृतक के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो वहां खून ही खून नजर आ रहा था। युवक ने बहन की हत्या कमरे में की, उसका शव वहीं फर्श पर पड़ा था। दादी का शव कमरे में बिस्तर पर मिला। वहीं मां-बाप का शव बाथरूम में दिख रहा है। घर के अंदर बेडरूम से बाथरूम तक खून ही खून फैला हुआ है। आरोपी केशव (25) ने अपनी दादी दीवानो देवी (75), पिता दिनेश (50) मां दर्शना और बहन उर्वशी (18) की हत्या की।

4 of 8
आरोपी की बहन और पिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि आरोपी नशा करता था और घर वालों से पैसे मांगता था। घरवालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने घरवालों की हत्या की साजिश रची। घर वाले अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं तो उसने सभी को अलग-अलग फ्लोर पर जाकर मारा।
विज्ञापन

5 of 8
आरोपी के मां-बाप की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि ऊपर वाले फ्लोर में चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो चारों तरफ खून बिखरा हुआ था और चारों लोग लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। उनको अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पालम पुलिस ने केशव को गिरफ्तार कर लिया था।  
विज्ञापन

6 of 8
आरोपी की दादी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी पीता है गांजा, आए दिन घरवालों से मांगता था पैसे
आरोपी केशव काफी समय से नशा करता था। वह गांजा पीता था। आए दिन घरवालों से पैसा मांगता था। रात को भी उसने सबसे पहले दादी से पैसे मांगे। दादी ने पैसे नहीं दिए तो उसने दूसरी मंजिल पर चाकू से गोदकर दादी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने मां से मांगे। मां ने पैसे देने से मना कर दिया तो फिर मां की हत्या कर दी। इसके बाद उसने पिता और फिर सबसे आखिर में छोटी बहन उर्वशी की हत्या की। हत्या करने के बाद आरोपी भाग रहा था। चीखने चिल्लाने की आवाज के बाद चाचा जो कि पड़ोस में रहते हैं वह आए और आरोपी को भागते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन

7 of 8
कातिल केशव व पिता दिनेश - फोटो : अमर उजाला
नशे की लत के कारण घरवालों से अक्सर होता था झगड़ा
आरोपी केशव कुछ समय पहले नौकरी कर रहा था उसके बाद नौकरी भी छूट गई। उसकी नशे की लत को लेकर लेकर परिवार वालों के साथ उसका झगड़ा होता था, केशव गाली गलौज करता था। रोज-रोज के इस झगड़े से वह तंग आ गया था।
विज्ञापन

8 of 8
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वारदात के समय जाग रहे थे घर के सभी सदस्य
जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले उसका गर्लफ्रेंड से भी ब्रेकअप हुआ था, जिसकी वजह से भी वह परेशान भी था। रात को घर के सभी सदस्य जागे हुए थे जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया है एक एक करके मारा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें