फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल केशव के कारनामे: हरकतों से तंग पिता ने कर दिया था जायदाद से बेदखल, ATM चोरी व लूट के केस में जा चुका जेल

Wed, 23 Nov 2022 09:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पालम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पालम हत्याकांड के आरोपी केशव को नशे की लत ने हैवान बना दिया। नशा छुड़ाने के लिए एक साल से परिवार ने नशा मुक्ति केंद्र में उसे भर्ती करा रखा था। दशहरे के मौके पर दादी दीवानो देवी जब उससे मिलने गईं तो वह गिड़गिड़ाने लगा। इस पर दादी का दिल पसीज गया और वह पूरे परिवार से लड़कर केशव को घर ले आईं। वापस लौटते ही उसने दोबारा से नशा शुरू कर दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कातिल केशव व पिता दिनेश - फोटो : अमर उजाला
दिनेश भी बेटे से इस हरकत से बुरी तरह परेशान थे। उन्होंने केशव को जायदाद से बेदखल कर रखा था। केशव पर बेंगलूरू दिल्ली में चोरी व लूट के तीन मुकदमे दर्ज हैं। पिता ने ही तीनों मामलों में उसकी जमानत करवाई थी।
विज्ञापन

3 of 6
पालम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
केशव के चचेरे भाई कुलदीप ने बताया कि बचपन से ही चाचा ने केशव को बहुत प्यार से पाला। उसकी हर मांग को पूरा किया। यही वजह थी कि वह बिगड़ गया। ओपन स्कूल से करीब सात साल पहले 12वीं पास करने के बाद केशव नौकरी करने बेंगलूरू चला गया। वहां कुछ ही दिनों बाद उस पर कुछ कागजात के फर्जीवाड़े और चोरी का आरोप लगा। दिनेश जमानत कराकर दिल्ली ले आए। यहां आकर भी उसकी हरकतें जारी रहीं। 

4 of 6
कातिल केशव - फोटो : अमर उजाला
उसने पालम में लूटपाट के अलावा एटीएम बूथ में चोरी का प्रयास किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एक बार फिर दिनेश ने उसकी जमानत दे दी। केशव की हरकतों की वजह से उसका दोनों ताऊ के जाना भी बंद था। दशहरे पर नशा मुक्ति केंद्र से वापस आने के बाद केशव ने दोबारा नशे के लिए रुपये मांगना शुरू कर दिया था। माता-पिता के पैसे न देने पर वह दादी से जबरन पैसे ले जाता था। 
विज्ञापन

5 of 6
आरोपी की दादी - फोटो : अमर उजाला
तीन नवंबर को वह रुपये मांगने दादी के पास पहुंचा तो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। वह नाराज होकर घर से चला गया। दोपहर के समय वह तीन दोस्तों के साथ घर पहुंचा और पहली मंजिल की सीढ़ी पर रखे इनवर्टर की बैटरी चुराकर ले गया। इसके बाद कई दिनों तक वह घर नहीं लौटा। उस समय दादी बड़े बेटे चंद्रपाल के साथ पहली मंजिल पर थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केशव ने इन सभी को उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पूर्व आरोपी घर पहुंचा तो दीवानो उसे समझाने के लिए दिनेश के घर पर ही रुक गईं, लेकिन वह नहीं माना और लगातार परिवार से झगड़ा करता रहा। एक परिजन ने बताया कि केशव का एक लड़की से प्रेम प्रसंग भी था। लड़की ने नशे की लत की वजह से उसे छोड़ दिया था, तब से वह काफी परेशान था। माना जा रहा है कि इन सब वजहों की वजह से केशव ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें