padmaavat protest
- फोटो : ani
पूर्वी दिल्ली के सिनेमाघर नहीं करेंगे स्क्रीनिंग
फिल्म को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के चलते पूर्वी दिल्ली के सिनेमाघरों ने पद्मावत की स्क्रीनिंग नहीं करने का फैसला लिया है। यही वजह है कि शाहदरा स्थित क्यू सिनेमा को छोड़कर अन्य किसी भी सिनेमाघर की ऑनलाइन टिकट उपलब्ध नहीं है, जबकि रोहिणी, साकेत, ग्रेटर कैलाश, पीतमपुरा, चांदनी चौक, कनॉट प्लेस, पटेल नगर, राजा गार्डन, मोती नगर, चाणक्यपुरी, जंगपुरा, नेहरू प्लेस और सुभाष नगर जैसे इलाकों के सिनेमाघरों में फिल्म का जोरशोर से प्रचार चल रहा है।