फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब स्कूल में बच्चों के बैग चेक किये तो मिलीं ये हैरान करने वाली चीजें

Thu, 25 Jan 2018 10:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों में बढ़ रही हिंसात्मक प्रवृत्त‌ि को देखकर स्कूल प्रशासन ने कई चीजों को स्कूल में लाने से ब्लैकल‌िस्ट कर द‌िया है। चाहे वो गुरुग्राम के एक न‌िजी स्कूल के वॉशरूम में 7 साल के बच्चे की हत्या हो या लखनऊ में स्कूल की छात्रा द्वारा पहली कक्षा के छात्र पर चाकू से वार करना, इन सभी घटनाओं से स्कूल प्रशासन ने सबक लेते हुए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

2 of 5
गुरुग्राम के न‌‌िजी स्कूल में इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये थी कि उसकी हत्या उसी स्कूल में पढ़ने वाले 11 वीं के छात्र ने की थी।  तो वहीं यम‌ुनानगर में स्कूल के छात्र नें अपनी स्कूल की प्र‌िंस‌िपल को गोल‌ियों से भून द‌िया। बहरहाल परीक्षा रद्द करने और स्कूल की छुट्टी के लिए बच्चे अब जान लेने से भी नहीं कतराते। 
विज्ञापन

3 of 5
cigarette
स्कूलों में बढ़ती ऐसी घटनाओं को कम करने के लिए कई बड़े स्कूल प्रशासनों ने अपनी कमर कस ली है। इसी के लिए प्रशासन की तरफ से एक लिस्ट बनाई गई है। लिस्ट में कुछ चीजें हैं जिन्हें स्कूल में लाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जैसे कि शेविंग फोम, सिगरेट, लाइटर, पॉर्न मैगजीन, गुटखा आदि। 

4 of 5
lighter
साथ ही टीचर्स ने बच्चों के बैग की तलाशी भी ली। इसी बीच जब एक स्कूल टीचर ने छात्र के बैग की तलाशी ली तो उन्हें हैरान करने वाली चीजें मिली। टीचर को 9वीं कक्षा के एक छात्र के बैग से पॉर्नोग्राफी मैगजीन मिली जिसको छुपाने के लिए उसने उसपर कवर चढ़ा कर साइंस सब्जेक्ट की चिट च‌िपकाई थी। इसके अलावा कुछ लड़कों के बैग से सिगरेट के पैकेट और लाइटर भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lipstick
जब स्कूलों में लड़कियों के बैग चेक किए गए तो बैग में कैंची, ब्लेड, नेल पोलिश और लिप्स्टिक जैसी चीजें मिली। ऐसी चीजें मिलने पर स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वह अपने बच्चों का बैग नियमित रूप से चेक करें क्योंकि रोज 2500-3000 बच्चों के बैग चेक करना स्कूलों के लिए बेहद मुश्किल काम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें