फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने किया GST लॉन्च का बहिष्कार फिर भी संसद पहुंचा एक कांग्रेसी सांसद, जानिए क्यों

Sat, 01 Jul 2017 12:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
anand bhaskar rapolu - फोटो : अमर उजाला
30 जून रात 12 बजे एक ओर जहां देश की संसद में अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक क्रांति हो रही थी वहीं देश की सबसे बड़ी पुरानी पार्टी कांग्रेस ने इस मध्यरात्रि आयोजन का बहिष्कार किया था। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पूरी कांग्रेस पार्टी के इस आयोजन से दूर होने के बाद भी पार्टी का एक सांसद संसद में मौजूद था।
विज्ञापन

2 of 5
anand bhaskar rapolu - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि जिस वक्त संसद के अंदर जीएसटी लॉन्च हो रहा था उससे कुछ घंटे पहले इसके विरोध में संसद के बाहर कांग्रेस के एक सांसद इसके विरोध में बैठे थे। यह थे तेलंगाना से राज्यसभा सांसद आनंद भास्कर रपोलू जो कपड़ा उद्योग पर लगने वाले जीएसटी के विरोध में संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
gst - फोटो : PTI
आनंद भास्कर का कहना है कि मैं एक बुनकर हूं और उसी के नाते बुनकरों को होने वाली तकलीफ के खिलाफ आवाज उठाने के लिए यहां प्रदर्शन कर रहा हूं। जीएसटी कपड़ा उद्योग को बर्बाद कर देगा और इससे इस क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के आत्महत्या तक की नौबत आ जाएगी।

4 of 5
gst - फोटो : अमर उजाला
जब उनसे पूछा गया कि आपकी पार्टी आपके साथ नहीं आई तो बोले कि बुनकर होने के नाते मेरा दायित्व है कि मैं बुनकरों की तकलीफ को सामने रखूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gst - फोटो : अमर उजाला
रपोलू का कहना है कि कपड़ा उद्योग में जीएसटी लगाने का मतलब सीधा सा है कि अब चाइना से माल आयात किया जाएगा। और इसी तरह गरीब बुनकर को बुखों मरना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें